किरण बेदी ने ‘‘व्यवसाय अनुकूल सरकार’’ का वादा किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2015 10:19 PM
नयी दिल्ली : भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी ने आज दिल्ली के कारोबारी समुदाय तक पहुंच बनाने का प्रयास किया और उन्हें ‘‘व्यवसाय अनुकूल सरकार’’ का आश्वासन दिया. किरण बेदी ने उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार इलाके में कारोबारियों के एक समूह को संबोधित किया. उन्होंने कहा, ‘‘मैं राज्य […]
नयी दिल्ली : भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी ने आज दिल्ली के कारोबारी समुदाय तक पहुंच बनाने का प्रयास किया और उन्हें ‘‘व्यवसाय अनुकूल सरकार’’ का आश्वासन दिया. किरण बेदी ने उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार इलाके में कारोबारियों के एक समूह को संबोधित किया.
उन्होंने कहा, ‘‘मैं राज्य को केंद्र से जोडने के लिए आयी हूं क्योंकि पिछले एक साल से दिल्ली कटी हुयी है और इससे हर जगह नकारात्मक सुर्खियां बन रही हैं. इससे कारोबार प्रभावित होता है.’’
लोगों से भाजपा को दो..तिहाई बहुमत देने की अपील करते हुए किरण बेदी ने कहा, ‘‘ जब हम सरकार बनाएंगे, मैं मार्केट एसोसिएशन के लोगों की बैठकों की व्यवस्था करुंगी और मैं निजी तौर पर उन बैठकों में मौजूद रहूंगी.’’ बेदी की दूसरी रैली हैदरपुर की गलियों में हुयी जिसमें खासी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










