पद्म पुरस्कार की घोषणा, अमिताभ बच्चन, लालकृष्ण आडवाणी के नाम भी शामिल

Updated at : 25 Jan 2015 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
पद्म पुरस्कार की घोषणा, अमिताभ बच्चन, लालकृष्ण आडवाणी के नाम भी शामिल

नयी दिल्ली: मोदी सरकार ने आज पद्म पुरस्कारों की घोषणा की, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, अभिनेता दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन, माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स, मशहूर पहलवान सतपाल, पत्रकार रजत शर्मा, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के नाम शामिल हैं. आज घोषित इन पद्म पुरस्कारों में नौ पदम विभूषण, 20 […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: मोदी सरकार ने आज पद्म पुरस्कारों की घोषणा की, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, अभिनेता दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन, माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स, मशहूर पहलवान सतपाल, पत्रकार रजत शर्मा, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के नाम शामिल हैं.

आज घोषित इन पद्म पुरस्कारों में नौ पदम विभूषण, 20 पद्म भूषण और 75 पद्म श्री अलंकरण प्रदान किए गए। इनमें से 17 महिलाएं और 17 विदेशी, प्रवासी भारतीय और भारतीय मूल के लोग शामिल हैं.
पद्म पुरस्कार पाने वालों में नजीर इस्माइली समुदाय के प्रमुख अल हुसैनी आगा खान, बोरा समुदाय के दिवंगत धार्मिक नेता सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन, जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्रचार्य, जगत गुरु अमृता सूर्यानंद महाराजा, फिल्मनिर्माता संजय लीला भंसाली, आर्थिक विशेषज्ञ विवेक देवराय, गीतकार प्रसून जोशी के नाम भी शामिल हैं.
पद्म पुरस्कार पाने वालों की सूची इस प्रकार है :
पद्म विभूषण :
1 लालकृष्ण आडवाणी — सार्वजनिक कार्य
2 मुहम्मद यूसुफ खान उर्फ दिलीप कुमार — कला
3 अमिताभ बच्चन — कला
4 प्रकाश सिंह बादल — सार्वजनिक कार्य
5 डा डी वीरेन्द्र हेगडे — सामाजिक कार्य
6 जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्रचार्य — अन्य
7 मलुर रामास्वामी श्रीनिवास — विज्ञान
8 कोट्टयम के वेणुगोपाल — सार्वजनिक कार्य
9 करीम अल हुसैनी आगा खान :विदेशी: व्यापार एवं उद्योग
पदम भूषण
1. जाहनू बरुआ . कला
2. विजय भटकर . विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
3. स्वप्न दास गुप्त . साहित्य एवं शिक्षा
4. स्वामी सत्यमित्र नंदगिरी ..अन्य
5. एन गोपालस्वामी .. सिविल सेवा
6. डा. सुभाष सी कश्यप ..सार्वजनिक मामले
7. डा. पंडित गोकुलोत्सव जी महाराज ..कला
8. डा. अमरीश मित्तल ..मेडिसिन
9. श्रीमती सुधा रघुनाथन..कला
10. हरीश साल्वे..सार्वजनिक मामले
11. डा. अशोक सेठ..मेडिसिन
12 रजत शर्मा..साहित्य एवं शिक्षा
13 सतपाल..खेल
14 शिवकुमार स्वामी..अन्य
15. डा. खडग सिंह वलदिया..विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
16. प्रो. मंजुल भार्गव (एनआरआई) विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
17. डेविड फ्राउले (विदेशी)..अन्य
18. बिल गेट्स (विदेशी)..सामाजिक कार्य
19. सुश्री मिलिंडा गेट्स (विदेशी)..सामाजिक कार्य
20. साईचीरो मिसुमी (विदेशी)..
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola