रामदेव और श्री श्री ने पद्म पुरस्कार लेने से किया इनकार
Updated at : 24 Jan 2015 9:25 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्लीः योगगुरू बाबा रामदेव और श्री श्री रविशंकर ने पद्म पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया है. बाबा रामदेव ने गृह मंत्रालय को एक चिट्ठी लिखी जिसमें उन्होंने आग्रह किया कि यह सम्मान किसी और को दे दें. बाबा ने जिस लेटरहेड में चिट्ठी लिखी है वह पंतजलि योगपीठ ट्रस्ट की है. इसमें तारीख […]
विज्ञापन
नयी दिल्लीः योगगुरू बाबा रामदेव और श्री श्री रविशंकर ने पद्म पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया है. बाबा रामदेव ने गृह मंत्रालय को एक चिट्ठी लिखी जिसमें उन्होंने आग्रह किया कि यह सम्मान किसी और को दे दें. बाबा ने जिस लेटरहेड में चिट्ठी लिखी है वह पंतजलि योगपीठ ट्रस्ट की है. इसमें तारीख इंगित नहीं की गयी है लेकिन चिट्ठी में बाबा ने साफ कर दिया है कि वह पद्म पुरस्कार नहीं ग्रहण करेंगे .
उन्होंने मीडिया में चल रही खबरों का हवाला देते हुए लिखा है कि मुझे इनसे यह जानकारी मिली है. ‘मैं एक संन्यासी हूं और अपने संन्यास धर्म के साथ राष्ट्रधर्म व सेवा धर्म को निष्काम व अनासक्त भाव से करना कर्तव्य समझता हूं.’ उन्होंने चिट्ठी में आगे लिखा, ‘यह सम्मान गौरवपूर्ण कार्य करने वाले किसी अन्य महानुभाव को प्रदान कर मुझे अनुगृहित करेंगे, ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है.’
दूसरी तरफ खबर हैं कि श्री श्री रविशंकर ने भी पद्म पुरस्कार ग्रहण करने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा, ‘गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मुझे फोन करके इसके बारे में सूचना दी थी और मैंने उनका शुक्रिया किया. मैंने कहा, मेरी जगह किसी अन्य सम्मानित व्यक्ति को यह सम्मान दिया जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




