अन्ना आंदोलन के पीछे आरएसएस का हाथ : कांग्रेस

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने आरोप लगाया कि 2011 में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के आंदोलन के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ था जिसने तत्कालीन सरकार को परेशान कर दिया था. कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह आरएसएस के इशारे पर हजारे को आगे रखकर आंदोलन एक सुनियोजित षड्यंत्र था. […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने आरोप लगाया कि 2011 में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के आंदोलन के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ था जिसने तत्कालीन सरकार को परेशान कर दिया था. कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह आरएसएस के इशारे पर हजारे को आगे रखकर आंदोलन एक सुनियोजित षड्यंत्र था.
हजारे ने भ्रष्टाचार निरोधक कडा कानून, लोकपाल बनाने के लिए पांच अप्रैल 2011 को आमरण अनशन शुरु किया था. अनशन के समर्थन में पूरे देश में प्रदर्शन हुए. अनशन नौ अप्रैल को समाप्त हुआ था जब सरकार ने भ्रष्टाचार निरोधक कानून का मसौदा बनाने के लिए मंत्रियों और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों की एक संयुक्त समिति गठित की थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




