25 और 29 जनवरी को जल्दी बंद हो जाएंगे सरकारी कार्यालय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jan 2015 5:33 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: दिल्ली में नॉर्थ एवं साउथ ब्लॉक तथा उनके आसपास स्थित केंद्रीय कार्यालय आगामी 25 जनवरी (रविवार) और 29 जनवरी (बृहस्पतिवार) को सरकारी कार्यालय जल्दी बंद हो जाएंगे. ताकि गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिटरीट समारोह की व्यवस्था की जा सके. कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक रविवार को […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: दिल्ली में नॉर्थ एवं साउथ ब्लॉक तथा उनके आसपास स्थित केंद्रीय कार्यालय आगामी 25 जनवरी (रविवार) और 29 जनवरी (बृहस्पतिवार) को सरकारी कार्यालय जल्दी बंद हो जाएंगे. ताकि गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिटरीट समारोह की व्यवस्था की जा सके.
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक रविवार को नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक, संसद भवन, रेल भवन, संचार भवन, नीति आयोग, राष्ट्रीय संग्रहालय, उद्योग भवन, निर्माण भवन, निर्वाचन आयोग, कोटा हाउस, जाम नगर हाउस, जनपथ भवन, भारतीय रिजर्व बैंक और विज्ञान भवन सहित कम से कम 71 कार्यालय दोपहर एक बजे तक बंद हो जाएंगे.
सीएसआइआर भवन, दूरदर्शन टावर, कृषि भवन, शास्त्री भवन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रीय मीडिया केंद्र, श्रम शक्ति भवन, जवाहर भवन, रेड क्रॉस भवन, परिवहन भवन और ऑल इंडिया आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स सोसायटी रविवार को दोपहर एक बजे तक बंद हो जाएंगे.
इसके अलावे संसद मार्ग स्थित भारतीय स्टेट बैंक, सरदार पटेल भवन, जीवन विहार, जीवन दीप, जीवन तारा, डाक भवन, पीएनबी बैंक, यूको बैंक, एआइआर कार्यालय भी जल्दी बंद होंगे. डीओपीटी के एक अधिकारी ने बताया ‘केंद्र सरकार के लगभग सभी कार्यालयों में रविवार को सामान्यत: छुट्टी होती है लेकिन कुछ कर्मचारी इस दिन आवश्यक कार्य के लिए कार्यालय आते हैं.
इन भवनों को रविवार को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा और कोई भी व्यक्ति की आवाजाही इस मार्ग से नहीं हो सकेगी.’ आदेश में कहा गया है कि साउथ और नॉर्थ ब्लॉक, डीआरडीओ भवन, एनडीएमसी टावर, राष्ट्रीय संग्रहालय, तटरक्षक मुख्यालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, सेना भवन, वायु भवन, उद्योग भवन और निर्माण भवन 29 जनवरी (बृहस्पतिवार) को दोपहर 12 बजे बंद हो जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










