मेनका ने महिला आयोग को और अधिकार देने की वकालत की

Published at :22 Jan 2015 2:16 AM (IST)
विज्ञापन
मेनका ने महिला आयोग को और अधिकार देने की वकालत की

पानीपत, हरियाणा: केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने राष्ट्रीय महिला आयोग को समन करने और दंड देने जैसे अधिकार प्रदान किए जाने की वकालत की. एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, आयोग के सशक्तिकरण की वकालत करते हुए उन्होंने कहा कि इसके पास समन करने और दंड देने की शक्ति होनी चाहिए. केंद्रीय महिला एवं बाल विकास […]

विज्ञापन

पानीपत, हरियाणा: केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने राष्ट्रीय महिला आयोग को समन करने और दंड देने जैसे अधिकार प्रदान किए जाने की वकालत की.

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, आयोग के सशक्तिकरण की वकालत करते हुए उन्होंने कहा कि इसके पास समन करने और दंड देने की शक्ति होनी चाहिए.

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ‘बेस्ट प्रैक्टिसेज फॉर वुमेन एंड चाइल्ड डेवेलपमेंट’ विषय पर आयोजित एक कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित कर रही थीं.

समापन सत्र को महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री पंकजा मुंडे ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola