ePaper

अन्‍ना हजारे ने ''राजनीति'' को ''गंदगी'' बताया, किरण बेदी पर टिप्‍पणी से किया इनकार

Updated at : 21 Jan 2015 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
अन्‍ना हजारे ने ''राजनीति'' को ''गंदगी'' बताया, किरण बेदी पर टिप्‍पणी से किया इनकार

रालेगण सिद्धि : अपनी पूर्व सहयोगी किरण बेदी के भाजपा में शामिल होने के बारे में सवालों को टालते हुए भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आज कहा कि वह ‘राजनीतिक गंदगी’ से दूर रहना चाहते हैं. उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद जनलोकपाल के लिए अपना आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया. बेदी के […]

विज्ञापन

रालेगण सिद्धि : अपनी पूर्व सहयोगी किरण बेदी के भाजपा में शामिल होने के बारे में सवालों को टालते हुए भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आज कहा कि वह ‘राजनीतिक गंदगी’ से दूर रहना चाहते हैं. उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद जनलोकपाल के लिए अपना आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया.

बेदी के इस बयान के बारे पूछने पर कि उन्होंने उन्हें फोन किया था लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया, 77 वर्षीय हजारे ने कहा, यह मामला फिर सामने आया है. मैं इस गंदगी में नहीं फंसना चाहता. मैं ऐसी गंदी राजनीति में नहीं शामिल होना चाहता. किरण बेदी के भाजपा में शामिल होने पर हजारे ने कहा, मैं उस पर टिप्पणी नहीं करना चाहता.

समझा जाता है कि हजारे ने कहा था कि पूर्व आईपीएस अधिकारी ने भाजपा में शामिल होने से पहले उनसे सलाह मशविरा नहीं किया. हजारे ने अहमदनगर जिले के रालेगण सिद्धि गांव में संवाददाताओं से कहा कि जनलोकपाल मुद्दे पर अपनी अगली कार्रवाई के बारे में दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद वह निर्णय करेंगे.

हजारे ने कहा, दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद आंदोलन की दिशा तय की जाएगी. यह पूछने पर कि दिल्ली चुनावों के बाद आंदोलन के दौरान उनके साथ कौन होगा, हजारे ने कहा, उस पर हम बाद में निर्णय लेंगे. किरण बेदी ने रविवार को कहा था कि वह हजारे से मुलाकात करेंगी और राजनीति में शामिल होने के अपने निर्णय पर सफाई देंगी.

उन्होंने कहा था, मैंने अन्ना जी को टेलीफोन किया था, कभी वह सो रहे थे तो कभी वह आराम कर रहे थे. वर्ष 2011 में हजारे के इंडिया अगेन्स्ट करप्शन मुहिम को व्यापक जनसमर्थन हासिल हुआ था. हजारे मुख्य धारा की राजनीति के खिलाफ रहे हैं. उन्होंने और बेदी ने 2012 में आम आदमी पार्टी शुरु करने की अरविंद केजरीवाल के कदम का विरोध किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola