वापस लौटा 13 माह से ईरान में फंसा गुजरात का इंजीनियर

वडोदरा : दिसंबर 2013 से ईरान में फंसा गोवा आधारित एक इंजीनियरिंग कंपनी का एक कर्मचारी आज मुंबई पहुंच गया. वह अपने गृह नगर वडोदरा जा रहे हैं. संकेत पांड्या और उनके हरियाणा निवासी सहकर्मी मोहम्मद हुसैन खान को दो दिन पहले ईरानी अधिकारियों ने स्वदेश जाने की इजाजत दे दी थी. भारतीय कंपनी और […]
वडोदरा : दिसंबर 2013 से ईरान में फंसा गोवा आधारित एक इंजीनियरिंग कंपनी का एक कर्मचारी आज मुंबई पहुंच गया. वह अपने गृह नगर वडोदरा जा रहे हैं. संकेत पांड्या और उनके हरियाणा निवासी सहकर्मी मोहम्मद हुसैन खान को दो दिन पहले ईरानी अधिकारियों ने स्वदेश जाने की इजाजत दे दी थी.
भारतीय कंपनी और एक ईरानी कंपनी के बीच अनुबंध के एक विवाद को लेकर दिसंबर 2013 में उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए थे. पांड्या ने बताया कि वह उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं जिन्होंने ईरान से आने में उनकी और उनके सहकर्मी खान की मदद की, जिनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर एवं अन्य नेता शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










