देह व्यापार के लिए लड़कियों का अपहरण करने के आरोप में चार गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2015 6:19 AM

विज्ञापन

मुंबई : पुलिस ने आज चार व्यक्तियों को गिरफ्तार करके नवी मुम्बई में कथित रूप से एक वकील और उसकी पत्नी द्वारा संचालित एक गिरोह का भंडाफोड किया, जो नाबालिग लड़कियोंको देह व्यापार में धकेलने के लिए अपहरण करता था. पुलिस ने बताया कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने पनवेल निवासी संजय भौर (50) […]

विज्ञापन

मुंबई : पुलिस ने आज चार व्यक्तियों को गिरफ्तार करके नवी मुम्बई में कथित रूप से एक वकील और उसकी पत्नी द्वारा संचालित एक गिरोह का भंडाफोड किया, जो नाबालिग लड़कियोंको देह व्यापार में धकेलने के लिए अपहरण करता था.

पुलिस ने बताया कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने पनवेल निवासी संजय भौर (50) और उसकी पत्नी रुबी (34) और उनके दो सहयोगी सलमान खान (21) और किशोर ठाकुर (50) को पकड़ लिया.
उन्होंने बताया कि दो लड़कियों(दोनों छह वर्ष) को बचाया गया. गिरफ्तार किये गए लोगों को नवी मुम्बई पुलिस को सौंप दिया गया है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि लड़कियों के अपहरण का मामला उनके क्षेत्रधिकार में पंजीकृत किया गया था.
पुलिस के अनुसार मुम्बई पुलिस की प्रॉपर्टी सेल निरीक्षक नंद कुमार गोपाले और उनकी टीम इस सूचना पर काम कर रही थी कि एक गिरोह सक्रिय है जो लड़कियों का अपहरण करता है और उनके बड़े होने पर उन्हें देह व्यापार में धकेल देता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola