सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया लश्कर का आतंकी

श्रीनगर : उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर शहर में सुरक्षा बलों के साथ छह घंटे तक चली मुठभेड में लश्करे तैयबा के एक शीर्ष आतंकी की मौत हो गयी.पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों की घेराबंदी और तलाशी अभियान के बाद सोपोर के चनाखन इलाके के एक घर में छिपे लश्करे तैयबा के […]
श्रीनगर : उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर शहर में सुरक्षा बलों के साथ छह घंटे तक चली मुठभेड में लश्करे तैयबा के एक शीर्ष आतंकी की मौत हो गयी.पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों की घेराबंदी और तलाशी अभियान के बाद सोपोर के चनाखन इलाके के एक घर में छिपे लश्करे तैयबा के आतंकी और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरु हो गई.
पुलिस के अनुसार करीब छह घंटे तक मुठभेड चलने के बाद आतंकी मारा गया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है और वह लश्करे तैयबा से जुडा था.’’ उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान अबु हुजैफा के तौर पर हुई है. घटनास्थल से कुछ हथियार और गोला बारुद बरामद किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




