आप से किनारा कर भाजपा का सहारा बनी शाजिया, केजरीवाल को देंगी टक्कर
Updated at : 14 Jan 2015 2:02 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : किसी समय में आम आदमी पार्टी (आप) का प्रमुख चेहरा मानी जाने वाली शाजिया इल्मी इस बार राजधानी में विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी का गुणगान करतीनजर आएंगी. ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर दो-चार लोगों से घिरे रहने का आरोप लगाते हुए, पार्टी में लोकतंत्र का आभाव होने का […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : किसी समय में आम आदमी पार्टी (आप) का प्रमुख चेहरा मानी जाने वाली शाजिया इल्मी इस बार राजधानी में विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी का गुणगान करतीनजर आएंगी. ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर दो-चार लोगों से घिरे रहने का आरोप लगाते हुए, पार्टी में लोकतंत्र का आभाव होने का आरोप भी उन्होंने मढ़ा था. 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद शाजिया ने आप से किनारा कर लिया था.
माना जा रहा है भारतीय जनता पार्टी दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उनकी ही पूर्व सहयोगी शाजिया इल्मी को उतारेगी. हालांकि पार्टी की ओर से इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
पिछले दिनों नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेते हुए शजिया को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के साथ झाड़ू लगाते देखा गया था. इसके बाद उनका यह अभियान विवादों में आ गया था जिस जगह पर उन्होंने झाड़ू लगाया था. वह जगह पहले से ही साफ थी जिसे कचरा लाकर गंदा किया गया.
फिलहाल 7 फरवरी से राजधानी में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए शाजिया तैयारी में लगी हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में शाजिया ने गाजियाबाद सीट से चुनाव लड़ा लड़ा था जहां से भाजपा की ओर से वीके सिंह ने उन्हें करारीशिकस्त
दी थी.
दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




