उबर कैब रेप कांड : ड्राइवर के खिलाफ आरोप गठित

Updated:
विज्ञापन
उबर कैब रेप कांड : ड्राइवर के खिलाफ आरोप गठित

नयी दिल्‍ली : दिल्‍ली की एक अदालत ने पिछले महीने राष्‍ट्रीय राजधानी में हुए चर्चित उबर कैब दुष्‍कर्म कांड में आरोपी ड्राइवर शिव कुमार यादव के खिलाफ आज आरोप गठित कर दिया. यादव पर अदालत ने दुष्‍कर्म, अपहरण और आपराधिक धमकी देने के मामले में आरोप तय किया गया है. उल्लेखनीय है कि पिछले महीने […]

विज्ञापन
नयी दिल्‍ली : दिल्‍ली की एक अदालत ने पिछले महीने राष्‍ट्रीय राजधानी में हुए चर्चित उबर कैब दुष्‍कर्म कांड में आरोपी ड्राइवर शिव कुमार यादव के खिलाफ आज आरोप गठित कर दिया. यादव पर अदालत ने दुष्‍कर्म, अपहरण और आपराधिक धमकी देने के मामले में आरोप तय किया गया है.
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एप्स से गुड़गांव से दिल्ली लौटने के दौरान एक 25 वर्षीया युवती ने कैब बुक किया था. उस युवती के साथ चालक शिव कुमार यादव ने रास्ते में दुष्कर्म किया था और हत्या की धमकी थी. इस मामले में देश में काफी हंगामा मचा था.
उस समय संसद का शीतकालीन सत्र जारी होने के कारण संसद में भी सरकार की विपक्ष ने जोरदार घेराबंदी की थी. बाद में इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को बयान देना पड़ा था. साथ ही सरकार ने कैब आधारित टैक्सी सेवा के लिए नये गाइड लाइन बनाये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola