लोस की एक और विधानसभा की छह सीटों के लिए 13 फरवरी को उपचुनाव
Updated at : 13 Jan 2015 1:46 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: चुनाव आयोग ने आज पश्चिम बंगाल में लोकसभा की एक सीट और विभिन्न राज्यों में विधानसभा की कुल छह सीटों के लिए 13 फरवरी को उपचुनाव कराने की घोषणा की. मुख्य चुनाव आयुक्त वी एस संपत ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकसभा की बनगांव सीट के अलावा […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: चुनाव आयोग ने आज पश्चिम बंगाल में लोकसभा की एक सीट और विभिन्न राज्यों में विधानसभा की कुल छह सीटों के लिए 13 फरवरी को उपचुनाव कराने की घोषणा की.
मुख्य चुनाव आयुक्त वी एस संपत ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकसभा की बनगांव सीट के अलावा अरुणाचल प्रदेश, गोवा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में विधानसभा की एक एक सीट के लिए 13 फरवरी को उप चुनाव कराये जायेंगे.अरुणाचल प्रदेश में लिरोमोडा, गोवा में पणजी, तमिलनाडु में श्रीरंगम, पश्चिम बंगाल में कृष्णागंज, महाराष्ट्र में मुखेड और आंध्र प्रदेश में तिरुपति विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव होंगे.
संपत ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के साथ इन उपचुनावों के कार्यक्रमों की भी घोषणा की.चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक इन उपचुनावों के लिए अधिसूचना 19 जनवरी को जारी की जायेगी. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 जनवरी होगी. इसके अगले दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी और 30 जनवरी तक नाम वापस लिये जायेंगे. मतदान 13 फरवरी को होगा और मतगणना 16 फरवरी को होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




