ePaper

दस करोड सदस्य बनाकर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का रिकॉर्ड तोड़ेगी भाजपा

Updated at : 08 Jan 2015 2:17 PM (IST)
विज्ञापन
दस करोड सदस्य बनाकर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का रिकॉर्ड तोड़ेगी भाजपा

लखनउ : लोकसभा और उसके बाद तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में शानदार जीत अर्जित करने के बाद अब भाजपा दस करोड सदस्य बनाकर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता के विश्व रिकॉर्ड को तोडने की तैयारी कर रही है. चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के नाम 6.48 करोड सदस्य बनाने का विश्व रिकार्ड दर्ज है. […]

विज्ञापन

लखनउ : लोकसभा और उसके बाद तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में शानदार जीत अर्जित करने के बाद अब भाजपा दस करोड सदस्य बनाकर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता के विश्व रिकॉर्ड को तोडने की तैयारी कर रही है. चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के नाम 6.48 करोड सदस्य बनाने का विश्व रिकार्ड दर्ज है.

भाजपा दस करोड सदस्य बनाकर नया विश्व रिकार्ड अपनी पार्टी के नाम करना चाहती है. भाजपा इन दिनों सदस्यता नवीकरण और नये सदस्य बनाने का अभियान चला रही है, जो मार्च के अंत तक चलेगा. भाजपा के देशव्यापी सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि गत वर्ष एक नवम्बर से शुरू हुआ सदस्यता अभियान 31 मार्च 2015 तक चलेगा, जिसमें दस करोड सदस्य बनाये जाने का लक्ष्य रखा गया है.

उन्‍होंने बताया कि पूरे देश में भाजपा की सदस्यता लेने के प्रति लोगों के अति उत्साह के चलते लगभग दो माह में तीन करोड तीन लाख सदस्य बन चुके हैं. वहीं अब तक उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 77 लाख सदस्य बने हैं. जम्मू कश्मीर में सबसे कम 53201 सदस्य बने हैं.

शर्मा ने कहा कि भाजपा सदस्य बनने का यह उत्साह लोगों का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुशासन और उनकी सरकार की नीतियों में विश्वास को झलकाता है. उन्होंने बताया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह विभिन्न राज्यों का भ्रमण कर सदस्यता अभियान को गति प्रदान कर रहे हैं. सत्ताइस प्रांतों में कार्यशाला तथा 29 प्रांतों में सदस्यता की लांचिंग का कार्यक्रम शुरू हो चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola