26 अगस्त की टॉप 20 खबरें: बिहार में 3 दोषियों को फांसी, पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, चीनी का रेट 64 रुपये प्रति KG

Updated:
विज्ञापन

पटना में विरोध मार्च के दौरान पुलिस ने छात्रों को हिरासत में लिया, फोटो ANI

26 august top 20 news: बिहार में शिक्षक भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान छात्रों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई. इधर दो अगल-अलग मामलों में बिहार में दो दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई. चीनी का खुदरा औसत भाव 64 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

1. VIDEO: पटना में छात्रों का हल्लाबोल: बैरिकेडिंग तोड़ डाकबंगला पहुंचे प्रदर्शनकारी, CRPF तैनात; बोले- ‘30 की उम्र होने वाली, कब तक तैयारी करें?’

बिहार में शिक्षक भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर छात्रों का आंदोलन मंगलवार को उग्र हो गया. जेपी गोलंबर से शुरू हुआ प्रदर्शन डाकबंगला चौराहे तक पहुंच गया, जहां छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी. छात्रों का कहना है कि वे अपनी समस्याएं सीधे सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं, ताकि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार हो सके. पूरी खबर यहां पढ़ें.

विज्ञापन

2. पटना में दो जगह छात्रों का बवाल: डाकबंगला पर SDPO पर बांस से हमला,पुलिस को लात घूंसों से पीटा; आधा दर्जन घायल

पटना में दो छात्र प्रदर्शन हिंसक हो गए, जिससे राजधानी में हड़कंप मच गया. डाकबंगला चौराहे पर BPSC शिक्षकों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों की पुलिस से भिड़ंत हो गई, जिसमें SDPO समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. वहीं, आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी के पास नर्सिंग छात्रों के रिजल्ट में गड़बड़ी के विरोध प्रदर्शन के दौरान भी पुलिस से टकराव हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. चिराग पासवान ने छात्रों से की मुलाकात, CM सम्राट चौधरी के सामने BPSC, बेल्ट्रॉन और TRE-4 की मांगें रखीं

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गर्दनीबाग में आंदोलन कर रहे छात्रों से मिलकर उनकी समस्याएं विस्तार से सुनीं. उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर BPSC, बेल्ट्रॉन और TRE-4 अभ्यर्थियों की मांगों को प्रमुखता से उठाया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. सम्राट चौधरी का ऐलान- अब बिहार सरकार अंतरजातीय विवाह पर देगी 2.5 लाख रुपये, जानिए पूरा मामला

बिहार में अंतरजातीय विवाह करने वाले कुछ दंपतियों को अब पहले से ज्यादा आर्थिक मदद मिल सकती है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को सहायता राशि बढ़ाने का ऐलान किया. SC-ST वर्ग की महिला के अंतरजातीय विवाह पर राज्य सरकार ढाई लाख रुपये देगी. इसका लाभ कैसे मिलेगा, इसकी पूरी जानकारी अभी बाकी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. बिहार में दो मामलों में 3 दोषियों को फांसी, जानिए किन मामलों में हुई सजा, रिपोर्ट जारी

बिहार पुलिस की जुलाई 2026 की रिपोर्ट में अदालतों से हुई सजा का आंकड़ा सामने आया है. रिपोर्ट के अनुसार जुलाई में 3 दोषियों को फांसी और 124 को उम्रकैद की सजा मिली. इस दौरान कुल 15140 मामलों में अलग-अलग तरह की सजा सुनाई गई. दो मामलों में फांसी की सजा हुई.पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. Onion Price: 35 रुपये किलो मिलेगा प्याज, जानिए कहां से खरीदें

देश भर में चीनी के बाद अब प्याज के बढ़ते दामों ने आम जनता की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है. हालांकि, दिल्ली-NCR के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर आई है. नासिक से 800 टन सरकारी प्याज लेकर 'कांदा एक्सप्रेस' ट्रेन दिल्ली पहुंच रही है, जिससे राजधानी में प्याज के दाम तुरंत नियंत्रित किए जा सकेंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. सुप्रीम कोर्ट ने एनडीए में शामिल हुए 20 बागी तृणमूल कांग्रेस सांसदों को जारी किया नोटिस

तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों के एनडीए में शामिल होने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. कोर्ट ने सभी 20 सांसदों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. यह कदम पार्टी की अंदरूनी राजनीति में बड़ा मोड़ साबित हो सकता है.पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. धोनी और CSK के रिश्ते में आई दरार? क्या 18 साल बाद टूटेगा माही का साथ!

महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 18 साल का गहरा रिश्ता अब अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है. फ्रेंचाइजी में हिस्सेदारी खरीदने को लेकर हुई बातचीत के फेल होने से दोनों के संबंधों में खटास की खबरें हैं. क्या यह ऐतिहासिक साथ अब टूटने की कगार पर है? पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. UP में 1,803 बच्चे अब भी गायब: NCRB रिपोर्ट ने बढ़ाई योगी सरकार की बेचैनी, आखिर कहां हैं ये बच्चे

उत्तर प्रदेश में बच्चों की गुमशुदगी के आंकड़े चौंकाने वाले हैं. NCRB की रिपोर्ट के अनुसार, 1803 बच्चे अभी भी लापता हैं, जिनमें लड़कियों की संख्या अधिक है. देश भर में भी बच्चों के लापता होने की घटनाओं में वृद्धि हुई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. वायरल ऑडियो पर जयराम महतो बोले : एडिट कर बातचीत को किया गया वायरल, निजता हनन का केस करूंगा

बरवाअड्डा थाना प्रभारी और डुमरी विधायक जयराम महतो के बीच हुई बातचीत का वायरल ऑडियो मामले में विधायक जयराम महतो ने सफाई दी है. उन्होंने ऑडियो को एडिटेड बताते हुए AI के इस्तेमाल का आरोप लगाया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. क्या राजनीति छोड़ेंगे नितिन गडकरी? 2023 के बाद फिर चर्चा तेज, ऑफिस ने दी सफाई

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हालिया बयान से एक बार फिर उनके राजनीति से संन्यास लेने की अटकलें लगने लगीं. हालांकि, गडकरी के कार्यालय ने इन खबरों का खंडन किया है और कहा है कि टिप्पणी का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. VIDEO : पटना छात्र आंदोलन में छाया 6 साल का आदित्य, बस की छत पर तिरंगा लेकर 'बोला- सत्ता बदलेगी तो...'

पटना में BPSC TRE-4 अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच 6 साल का आदित्य कुमार सबका ध्यान खींच रहा है. बस की छत पर तिरंगा लेकर उसने 'भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने' की बात कही, जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया. उसका यह बेबाक अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पूरी खबर यहां पढें.

13. वंदे भारत ट्रेन पर पथराव: अंदर सवार थीं यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थीं, उस पर सूरत के पास पथराव की घटना हुई. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ा, जिसके बैग से पत्थर बरामद हुए. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. Explainer: TRE-4 में सिंगल एग्जाम से 70वीं BPSC तक, पटना में छात्रों के प्रदर्शन की क्या है वजह?

पटना में भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्रों का प्रदर्शन तेज हो गया है.TRE-4 में सिंगल एग्जाम, नेगेटिव मार्किंग, 70वीं BPSC और डोमिसाइल की मांग को लेकर क्या है पूरा विवाद. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. 5 सितंबर को दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, अनुमति को लेकर फंसा पेंच; जानें क्या हैं कानूनी अड़चनें

CJP के प्रवक्ता सौरभ दास और आसुतोष रांका ने 5 सितंबर को देश के युवाओं से अपील की है कि वे उनके साथ मार्च में शामिल हों; जिससे सरकार पर शिक्षा में सुधार और कई मुद्दों को लेकर प्रेशर बनाया जा सके. पूरी खबर यहां पढें.

16. रक्षाबंधन पर सरकार का तोहफा,यूपी में अब इन महिलाओं का कभी नहीं लगेगा बस का किराया

उत्तर प्रदेश सरकार ने 60 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया है. यह सुविधा आजीवन मिलेगी और इससे बुजुर्ग महिलाओं को रोजमर्रा के सफर में बड़ी राहत मिलेगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. ट्रंप का दावा: हॉर्मुज में बिछाई गई सभी बारूदी सुरंगें हटाई गई, ईरान को दी चेतावनी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हॉर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि अमेरिकी नौसेना ने सभी बारूदी सुरंगों को हटा दिया है और ईरान को सीधी चेतावनी दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. 2013 रेप केस: तरुण तेजपाल को 2 हफ्ते में सरेंडर का आदेश, राहत से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने तहलका के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल को 2013 के बलात्कार मामले में तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया है. उन्हें दोषी ठहराए जाने के खिलाफ अपील पर सुनवाई से पहले दो सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. UP Cabinet में युवाओं के लिए अहम फैसला , 25 लाख टैबलेट का प्रस्ताव, MBBS-BDS इंटर्न का भी बढ़ा भत्ता

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने युवाओं के लिए 25 लाख टैबलेट निशुल्क देने की योजना को मंजूरी दी है. साथ ही, एमबीबीएस इंटर्न्स का मासिक भत्ता 12 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया है.पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. JPSC और JSSC में सुधार के लिए 3 सदस्यीय कमेटी गठित, विकास आयुक्त होंगे अध्यक्ष, तय होगी कर्मियों की सेवा शर्तें

झारखंड सरकार ने JPSC और JSSC में नियुक्ति प्रक्रिया और सेवा शर्तों को स्पष्ट करने के लिए तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है. विकास आयुक्त की अध्यक्षता वाली यह कमेटी आयोगों की स्वायत्तता बनाए रखते हुए सुधार के लिए रिपोर्ट तैयार करेगी.पूरी खबर यहां पढ़ें.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola