मिजोरम के नये राज्यपाल अजीज कुरैशी अगले सप्ताह लेंगे शपथ
Updated at : 03 Jan 2015 2:13 PM (IST)
विज्ञापन

एजल: मिजोरम के नवनियुक्त राज्यपाल अजीज कुरैशी अगले सप्ताह बृहस्पतिवार को राजधानी एजल पहुंच रहे हैं.राजभवन के सूत्रों के अनुसार कुरैशी उसी दिन राजभवन के दरबार हॉल में शपथ ग्रहण करेंगे. तीस दिसंबर को राष्ट्रपति कार्यालय की विज्ञप्ति में कहा गया था कि कुरैशी को स्थानांतरित किया गया है और कार्यकाल के शेष समय के […]
विज्ञापन
एजल: मिजोरम के नवनियुक्त राज्यपाल अजीज कुरैशी अगले सप्ताह बृहस्पतिवार को राजधानी एजल पहुंच रहे हैं.राजभवन के सूत्रों के अनुसार कुरैशी उसी दिन राजभवन के दरबार हॉल में शपथ ग्रहण करेंगे.
तीस दिसंबर को राष्ट्रपति कार्यालय की विज्ञप्ति में कहा गया था कि कुरैशी को स्थानांतरित किया गया है और कार्यकाल के शेष समय के लिए मिजोरम के राज्यपाल के रुप में नियुक्त किया गया है.
मेघालय के राज्यपाल कृष्णकांत पॉल का स्थानांतरण उत्तराखंड कर दिया गया था. उनके पास मिजोरम का भी अतिरिक्त प्रभार था. अजीज कुरैशी इससे पहले उत्तराखंड के राज्यपाल थे. मिजोरम में बीते छह माह में कुरैशी राज्य के छठे राज्यपाल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




