मुंबई ‘डब्बावाला’ नेता गंगाराम तालेकर का निधन
Updated at : 31 Dec 2014 5:08 AM (IST)
विज्ञापन

मुंबई: मुंबई टिफिन बॉक्स सप्लायर्स एसोसिएशन के महासचिव गंगाराम तालेकर का आज यहां निजी अस्पताल में निधन हो गया. एसोसिएशन के प्रमुख रघुनाथ मेडगे ने कहा, ‘‘ गंगाराम का हाल में बाइपास ऑपरेशन हुआ था.आज सुबह उन्हें दिल का दौरा पडा और अचानक उनकी मृत्यु हो गई.’’ तालेकर का अंतिम संस्कार पुणो जिले के मूल […]
विज्ञापन
मुंबई: मुंबई टिफिन बॉक्स सप्लायर्स एसोसिएशन के महासचिव गंगाराम तालेकर का आज यहां निजी अस्पताल में निधन हो गया.
एसोसिएशन के प्रमुख रघुनाथ मेडगे ने कहा, ‘‘ गंगाराम का हाल में बाइपास ऑपरेशन हुआ था.आज सुबह उन्हें दिल का दौरा पडा और अचानक उनकी मृत्यु हो गई.’’
तालेकर का अंतिम संस्कार पुणो जिले के मूल गांव में कर दिया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां बयान जारी कर अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा, ‘‘ श्री गंगाराम तालेकर की मृत्यु के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ.मेरी संवेदनाएं उनके परिवार तथा पूरी मुंबई के डब्बावाला परिवार के साथ है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




