पार्रिकर के काफिले से निजी वाहन टकराया, तीन पुलिसकर्मी घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jul 2013 12:19 PM
पणजी : गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर के काफिले के वाहनों से एक अन्य निजी वाहन टकरा जाने से हुए हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए.पुलिस के अनुसार कल देर रात हुए यहां के मांडवी सेतु के नीचे हुए इस हादसे में मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं. पुलिस का कहना है कि यह हादसा […]
पणजी : गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर के काफिले के वाहनों से एक अन्य निजी वाहन टकरा जाने से हुए हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए.पुलिस के अनुसार कल देर रात हुए यहां के मांडवी सेतु के नीचे हुए इस हादसे में मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.
पुलिस का कहना है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक निजी वाहन प्रवेश वजिर्त क्षेत्र में घुस गया और काफिले की पायलट जीप को टक्कर मार दी.
तीनों घायलों जीप के चालक गजानन शिरोडकर, हेड कांस्टेबल उमाकांत धवास्कर और वायरलेस आपरेटर ध्यानेश्वर पालयेकर को गोवा मेडिकल कॉलेज में भती कराया गया. बाद में इन्हें छुट्टी दे दी गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










