20 करोड़ रुपये के मादक द्रव्य के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चेन्नई : दो महिला यात्रियों को कथित रूप से प्रतिबंधित मादक द्रव्य एफेड्रिन रखने के कारण हिरासत में लिया गया. हवाईअड्डे के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि कुआलालंपुर जा रही इन दो महिलाओं के सामान की जांच करने के बाद उन्हें 20 किलोग्राम एफेड्रिन दवा ले जाते हुए पकडा गया. वे सिंगापुर जाने के […]
विज्ञापन
चेन्नई : दो महिला यात्रियों को कथित रूप से प्रतिबंधित मादक द्रव्य एफेड्रिन रखने के कारण हिरासत में लिया गया. हवाईअड्डे के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि कुआलालंपुर जा रही इन दो महिलाओं के सामान की जांच करने के बाद उन्हें 20 किलोग्राम एफेड्रिन दवा ले जाते हुए पकडा गया.
वे सिंगापुर जाने के लिए कल रात एक अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन से हवाई अड्डे पर उतरी थीं. अधिकारियों ने बताया कि मादक द्रव्य जब्त कर लिया गया और उन्हें मादक द्रव्य नियंत्रण ब्यूरो को सौंप दिया गया. जब्त मादक द्रव्य की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 20 करोड रुपये होने का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










