23 सितंबर की टॉप 20 खबरें: जमुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपित नंदन यादव घायल, IIT Bombay छात्र मौत मामले में जांच तेज
IIT मुुंबई के बाहर पुलिस की टीम, गोल घेरे में जमुई कांड के आरोपी को ले जाते सुरक्षा बल, फोटो ANI
23 September Top 20 News : जमुई के वायरल वीडियो मामले में 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, वहीं मुठभेड़ में नंदन यादव के घायल होने की खबर है. दूसरी ओर, IIT Bombay छात्र मौत मामले में क्राइम ब्रांच परीक्षा हॉल से हॉस्टल तक की CCTV फुटेज खंगाल रही है. देश-दुनिया की ऐसी ही बड़ी और चर्चित खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें आज की टॉप 20 खबरें.
1. जमुई वायरल वीडियो मामले में 5 पकड़े गये, मुठभेड़ में नंदन यादव घायल, एसपी ने बतायी पूरी कहानी
नाबालिग छात्रा से बदसलूकी से जुड़े वायरल वीडियो मामले में जमुई पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए अब तक तीन नाबालिगों को पकड़ा है, जबकि दो को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपित नंदन यादव और हरेराम यादव को मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के समीप नदी किनारे से गिरफ्तार किया गया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
2. IIT Bombay छात्र मौत मामला: CCTV फुटेज खंगाल रही क्राइम ब्रांच, परीक्षा हॉल से हॉस्टल तक की जांच
IIT Bombay के छात्र साहिल रविंद्र वाकोड़े की मौत के मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच कर रही है. जांच टीम परीक्षा हॉल, कैंपस और हॉस्टल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि CCTV फुटेज जांच का अहम हिस्सा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
3. 72nd National Film Awards: 'Article 370' के लिए यामी गौतम को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड, पति आदित्य धर ने जमकर बजाईं तालियां
भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में अभिनेत्री यामी गौतम ने इतिहास रच दिया है. गुजरात के एकता नगर केवड़िया में मंगलवार 22 सितंबर 2026 को आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यामी गौतम को फिल्म 'Article 370' में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
4. Video : 320 की रफ्तार में भी नहीं लगेगा झटका? मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन में पहली बार लगी ये खास तकनीक
भारतीय रेलवे में पहली बार मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट में ऐसे खास टर्नआउट लगाए जा रहे हैं, जिनमें मूवेबल क्रॉसिंग यानी स्विंग-नोज तकनीक का इस्तेमाल होगा. ये टर्नआउट 320 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली ट्रेनों के लिए बनाए गए हैं. इसकी खासियत यह है कि ट्रैक पर पहियों के गुजरने के दौरान कोई गैप नहीं रहता. इससे ट्रेन के पहियों को बेहतर सहारा मिलता है और झटके, कंपन, शोर और ट्रैक की टूट-फूट कम होती है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
5. IIT में 5 साल में 53 की मौत, साहिल की मौत पर बवाल के बीच SC-ST OBC छात्रों को लेकर आया ये आंकड़ा
बीटेक दूसरे वर्ष के छात्र साहिल की मौत के बाद आक्रोशित छात्रों ने IIT परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया. परिवार ने साहिल की मौत के पीछे जातिगत उत्पीड़न को वजह बताया. मुंबई पुलिस ने परिवार की ओर से लगाए गए आरोप के आधार पर SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. अब देश के शिक्षण संस्थानों में जातीय आधार पर उत्पीड़न और आत्महत्या की घटनाओं पर नई बहस छिड़ गई है. SC-ST और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों से जुड़े आत्महत्या के मामलों की गूंज संसद में भी सुनाई देती रही है. साल 2024 में इसे लेकर सांसद एंटो एंटनी ने लोकसभा में सवाल भी पूछा था. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
6. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के बाद क्या है रवि राज मुर्मू का अगला कदम ? प्रभात खबर से खास बातचीत में बतायी भविष्य की योजना
जादूगोड़ा के रवि राज मुर्मू के लिए मंगलवार का दिन सिर्फ एक पुरस्कार मिलने का दिन नहीं था, बल्कि वर्षों के संघर्ष, सपनों और अपनी मिट्टी से जुड़ी कहानियों के राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का क्षण था. संताली लघु फिल्म ‘आंगेन’ के निर्देशन के लिए उन्हें 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में ‘बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर’ (नॉन-फीचर) पुरस्कार से सम्मानित किया गया. गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
7. ICC T20I Rankings: एशियन गेम्स में शतक जड़ने के बाद शेफाली वर्मा की लंबी छलांग, टॉप-4 में पहुंचीं; देखें Top-10 की सूची
ICC Women's T20I Rankings: एशिया कप और एशियन गेम्स में बल्ले से लगातार शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा को आईसीसी की ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में मिला है. शैफाली ने दो स्थान की छलांग लगाकर बल्लेबाजी रैंकिंग में चौथा स्थान हासिल कर लिया है. उनके खाते में अब 756 रेटिंग अंक हैं. इस दौरान उन्होंने अपनी साथी स्मृति मंधाना और वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज को पीछे छोड़ा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
8. Chatra: टीएसपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू की मौत के बाद चतरा के लूटूं और सोहावन गांव में नहीं मना करमा, तीन दिनों से पसरा है मातम
टीएसपीसी के सुप्रीमो ब्रजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोगता की मौत के बाद चतरा जिले के लावालौंग क्षेत्र के दो गांव लूटूं और सोहावन गांव में गम का माहौल बना हुआ है. मंगलवार को दोनों गांवों में करमा पर्व नहीं मनाया गया. ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से दोनों गांव शोक में डूबे हैं और इस दौरान दो दिनों तक कई घरों में चूल्हा भी नहीं जला. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
9. SC/ST एक्ट जैसा कानून दुनिया के 7 देशों में कैसे काम करता है? जानिए आदिवासी और अल्पसंख्यक अधिकारों की कानूनी सुरक्षा
भारत का SC/ST Prevention of Atrocities Act, 1989 अनुसूचित जाति और जनजाति के खिलाफ अत्याचार रोकने, विशेष अदालतों और पीड़ितों के राहत-पुनर्वास की व्यवस्था करता है. लेकिन अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और अन्य देशों में ऐतिहासिक रूप से वंचित समुदायों के अधिकारों की रक्षा कैसे होती है? यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
10. ईरान की जंग से झुलसी दुनिया, बढ़ते कच्चे तेल के दाम ने बढ़ाई चिंता, क्या ये मंदी की आहट है?
मिडिल ईस्ट की जंग की काली छाया से दुनिया हलकान और हैरान है. ईरान के साथ इजराइल और अमेरिका के संग्राम की तपिश से दुनिया झुलस रही है. इतिहास के पन्नों में दर्ज जंग की दास्तान हमेशा यही बताती है कि युद्ध ने बर्बादी और बेकारी ही हर तरफ फैलाई है. इसके दरीचे में खून की छींटे, बेपनाह दर्द, जमींदोज हसरतें, बिछड़ाव और बिखराव ही समेटे हुए हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
11. शरजील इमाम को 7 दिन की अंतरिम जमानत, दो कजिन की शादी में शामिल होने की मिली अनुमति
शरजील इमाम को अपने दो कजिन की शादी में शामिल होने के लिए सात दिन की अंतरिम जमानत मिली है. उनके वकील एडवोकेट अहमद इब्राहिम ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दोनों शादियां दिल्ली और बिहार में होनी हैं. वकील के मुताबिक, एक शादी दिल्ली में होगी, जबकि दूसरी शादी बिहार में निर्धारित है. इसके अलावा 9 अक्टूबर को जहानाबाद में रिसेप्शन रखा गया है, जो शरजील इमाम का गृह जिला है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
12. बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन मजबूत होकर डीप डिप्रेशन बन रहा है. क्या यह चक्रवात 'अर्नब' का रूप लेगा?
बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन अब और मजबूत होने की राह पर है. क्या यह सिस्टम आगे चलकर Cyclone Arnab बन सकता है? भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिम-मध्य और उससे सटी उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डिप्रेशन अगले 24 घंटे में डीप डिप्रेशन में बदल सकता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
13. पाकिस्तान के पीएम की न्यूयॉर्क में भारी बेज्जती, सड़को पर लगे शहबाज शरीफ के फोटो के साथ चोर लिखे पोस्टर
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र में हिस्सा लेने 21 सितंबर को न्यूयॉर्क पहुंचे. इसी बीच न्यूयॉर्क की सड़कों पर शहबाज शरीफ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और उन्हें ‘चोर’ बताने वाले पोस्टर नजर आए. हालांकि, पोस्टर लगाने वाले संगठन या समूह की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
14. तेलंगाना: सरकारी अस्पताल के AC यूनिट में विस्फोट, 3 नवजात शिशुओं की मौत
तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में राजीव गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) की विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCCU) में सोमवार देर रात आग लगने से 3 नवजात शिशुओं की मौत हो गई. पीटीआई के अनुसार, SNCCU में आग एयर कंडीशनिंग यूनिट में विस्फोट के बाद लगी. घटना के समय यूनिट में 27 नवजात शिशुओं का इलाज चल रहा था. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
15. UP सरकार 2026 में क्यों नहीं करा पा रही ग्राम पंचायत चुनाव?, जानिए 10 महत्वपूर्ण बातें
UP Panchayat Election 2026: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर गांवों में बेचैनी बढ़ती जा रही है. ग्राम प्रधान से लेकर बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य बनने की तैयारी कर रहे दावेदार चुनाव की तारीख का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अब तक मतदान कार्यक्रम को लेकर कोई स्पष्ट घोषणा नहीं हुई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
16. Rajya Sabha Election 2026: पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को होगा मतदान
Rajya Sabha Election 2026: कोलकाता. भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से राज्यसभा की खाली होने वाली सीटों के लिए होने वाले चुनाव तथा पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है. आयोग के मुताबिक उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की 1 राज्यसभा सीट के सदस्यों का कार्यकाल नवंबर 2026 में समाप्त हो रहा है. वहीं पश्चिम बंगाल में एक सीट इस्तीफे के कारण रिक्त हुई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
17. भारत में सस्ता होगा कीवी? 20 अक्टूबर से लागू होगा भारत-न्यूजीलैंड FTA
भारत और न्यूजीलैंड के बीच Free Trade Agreement यानी FTA 20 अक्टूबर 2026 से लागू होने जा रहा है. इस समझौते के बाद न्यूजीलैंड से भारत आने वाले कीवी फल की कीमत पर असर पड़ सकता है. भारत ने न्यूजीलैंड के कीवी के लिए Tariff Rate Quota (TRQ) का प्रावधान किया है, जिसके तहत तय मात्रा में आने वाले कीवी पर इंपोर्ट ड्यूटी नहीं लगेगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
18. Students Suicide in India: क्या पढ़ाई और करियर का दबाव बन रहा चुनौती? NCRB के आंकड़ों से समझें पूरी तस्वीर
IIT Bombay में छात्र की आत्महत्या की घटना ने एक बार फिर छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और पढ़ाई-करियर के दबाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. NCRB के आंकड़ों के मुताबिक 2020 से 2023 के बीच देश में दर्ज आत्महत्या के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हुई, जबकि 2024 में मामूली गिरावट दर्ज की गई. जानें उम्र और जेंडर के आधार पर आत्महत्या के मामलों में क्या तस्वीर सामने आती है और छात्र आत्महत्या को लेकर आंकड़े क्या बताते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
19. Ganesh Visarjan 2026: कब और कैसे करें गणपति बप्पा विसर्जन? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि
14 सितंबर से शुरू हुआ दस दिवसीय गणेश उत्सव अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है. गणेश चतुर्थी से इस पावन पर्व की शुरुआत होती है और अनंत चतुर्दशी के साथ इसका समापन होता है. इस दौरान भक्त घरों और पंडालों में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते हैं. मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान गणेश की आराधना करता है, उसके जीवन के दुख-दर्द और बाधाएं दूर होती हैं तथा सुख-समृद्धि आती है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
20. नई Mahindra Thar OG लॉन्च, कीमत 10.32 लाख रुपये से शुरू, 3-डोर SUV में हुए ये बदलाव
महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय 3-डोर SUV, Mahindra Thar OG लॉन्च कर दिया है. नई थार में 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. इसकी शुरुआती कीमत 10.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए