ICC T20I Rankings: एशियन गेम्स में शतक जड़ने के बाद शेफाली वर्मा की लंबी छलांग, टॉप-4 में पहुंचीं; देखें Top-10 की सूची

Updated:
विज्ञापन

शेफाली वर्मा फोटो—एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ICC T20I Rankings: शैफाली वर्मा ICC T20I रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गईं. एशियन गेम्स में शतक लगाने के बाद उनकी बल्लेबाज़ी में बड़ी छलांग लगी है. जानें पूरी टॉप-10 सूची.

विज्ञापन

ICC Women's T20I Rankings: एशिया कप और एशियन गेम्स में बल्ले से लगातार शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा को आईसीसी की ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में मिला है. शैफाली ने दो स्थान की छलांग लगाकर बल्लेबाजी रैंकिंग में चौथा स्थान हासिल कर लिया है. उनके खाते में अब 756 रेटिंग अंक हैं. इस दौरान उन्होंने अपनी साथी स्मृति मंधाना और वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज को पीछे छोड़ा है.

विज्ञापन

बेथ मूनी पहले स्थान पर

ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी, जॉर्जिया वॉल और दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं. शैफाली के लिए हालिया समय खास तौर पर शानदार रहा है. एशिया कप के सेमीफाइनल में उन्होंने 64 और फाइनल में 68 रन बनाए थे. इसके बाद एशियन गेम्स में भी उनके बल्ले की रफ्तार जारी रही. टॉप-10 की सूची में भारत से तीन प्लेयर्स के नाम इस सूची में शामिल है. शेफाली के चौथे स्थान पर पहुंचने के साथ स्मृति मंधाना टी-20 की रैंकिंग में छठे तो हरमनप्रीत कौर 10वें स्थान पर है.

रैंकखिलाड़ीदेशरेटिंग अंक
1बेथ मूनीऑस्ट्रेलिया785
2जॉर्जिया वॉलऑस्ट्रेलिया779
3लॉरा वोल्वार्ड्टदक्षिण अफ्रीका766
4शैफाली वर्माभारत756
5हेली मैथ्यूजवेस्टइंडीज754
6स्मृति मंधानाभारत746
7चमारी अटापट्टूश्रीलंका734
8अमेलिया केरन्यूजीलैंड696
9ताहलिया मैक्ग्राऑस्ट्रेलिया679
10हरमनप्रीत कौरभारत659

गेंदबाजी रैंकिंग में भी भारत का दबदबा

टी20 इंटरनेशनल की गेंदबाजी रैंकिंग में भारत की स्पिन जोड़ी एन श्‍री चरणी और दीप्ति शर्मा का दबदबा कायम है. दोनों खिलाड़ी पहले दो स्थानों पर बनी हुई हैं और हालिया प्रदर्शन के बाद दोनों ने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक भी हासिल किए हैं.

रैंकखिलाड़ीदेशरेटिंग अंक
1शैफाली वर्माभारत799
2दीप्ति शर्माभारत729
3सोफी एक्लेस्टोनइंग्लैंड723
4चार्लोट डीनइंग्लैंड722
5लॉरेन बेलइंग्लैंड712
6लिंसी स्मिथइंग्लैंड704
7नॉनकुलुलेको मलाबादक्षिण अफ्रीका683
8सादिया इकबालपाकिस्तान675
9एनाबेल सदरलैंडऑस्ट्रेलिया673
10जॉर्जिया वेयरहैमऑस्ट्रेलिया671

श्री चरणी ने 15 स्थान की छलांग लगाई, जबकि दीप्ति शर्मा 22 पायदान ऊपर पहुंचीं. भारत की क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है. क्रांति 57वें और नंदनी 72वें स्थान पर पहुंच गई हैं.

पाकिस्तान की खिलाड़ियों को भी रैंकिंग में फायदा

पाकिस्तान की शावाल जुल्फिकार ने बल्लेबाजी रैंकिंग में 16 स्थान की छलांग लगाकर 29वां स्थान हासिल किया है. उनके 558 रेटिंग अंक हैं, जो करियर के सर्वश्रेष्ठ हैं. एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में उन्होंने 25 और सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 54 रन बनाए थे.

पाकिस्तान की आयशा जफर को भी 31 स्थान का फायदा हुआ है. वह 489 रेटिंग अंकों के साथ 40वें स्थान पर पहुंच गई हैं. श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 71 रन की पारी खेली थी. ऑलराउंडर रैंकिंग में भी वह नौ स्थान ऊपर चढ़कर 30वें पायदान पर पहुंची हैं. पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना गेंदबाजी रैंकिंग में पांच स्थान ऊपर जाकर 24वें नंबर पर पहुंच गई हैं.

एशियन गेम्स में शैफाली ने रचा खास रिकॉर्ड

एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में जापान के खिलाफ शैफाली ने नाबाद 40 रन बनाए. इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने महज 49 गेंदों पर नाबाद 100 रन ठोक दिए. यह इंटरनेशनल क्रिकेट में शैफाली का पहला व्हाइट-बॉल शतक था. इसके साथ ही वह एशियन गेम्स में शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं.

फाइनल में भी शैफाली ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई. श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने स्मृति मंधाना के साथ मिलकर 48 रन की उपयोगी पारी खेली. भारत ने इस मुकाबले को 147 रन से जीतकर महिला क्रिकेट में लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: सुचिका तरियाल के साथ आखिर ऐसा क्यों हुआ? ड्रॉ के बाद 700 ग्राम वजन ने छीना फाइनल का टिकट

श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में भारत का शानदार प्रदर्शन

एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 216/3 का विशाल स्कोर बनाया था. स्मृति मंधाना ने 45 गेंदों पर 79 रन की शानदार पारी खेली, जबकि रिचा घोष ने सिर्फ 22 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए.

इसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 15.4 ओवर में 69 रन पर सिमट गई. दीप्ति शर्मा ने सिर्फ 6 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि शैफाली वर्मा और श्रेयंका पाटिल ने दो-दो विकेट चटकाए. भारत ने 147 रन से जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें: Asian Games: भारत ने जीता पहला गोल्ड, श्रीलंका को रौंदकर महिला क्रिकेट टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola