ePaper

गिरिराज, साध्वी के बाद परेश रावल के भी बिगड़े बोल, विरोधियों को कहा राक्षस

Updated at : 10 Dec 2014 3:16 PM (IST)
विज्ञापन
गिरिराज, साध्वी के बाद परेश रावल के भी बिगड़े बोल, विरोधियों को कहा राक्षस

नयी दिल्ली : साध्वी निरंजन ज्योति के विवादित बयान का मुद्दा अभी थमा भी नहीं है कि भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेता परेश रावल ने भी एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. परेश रावल ने दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को राक्षस करार दिया. दिल्ली के सफदरजंग इन्कलेव में हुई एक रैली […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : साध्वी निरंजन ज्योति के विवादित बयान का मुद्दा अभी थमा भी नहीं है कि भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेता परेश रावल ने भी एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. परेश रावल ने दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को राक्षस करार दिया.

दिल्ली के सफदरजंग इन्कलेव में हुई एक रैली में समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और आप पार्टी पर जोरदार हमला बोला और कहा कि ये दोनों पार्टियां राक्षस हैं. वे यहां चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे.

गौरतलब है कि इससे पहले खाद्य राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी चुनावी रैली में विवादित बयान दिया था. विरोधियों के खिलाफ उन्होंने हराम… शब्द का प्रयोग किया था.जिस पर काफी हंगामा मचा और संसद के चार दिन का कामकाज भी बाधित रहा.

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी आप पार्टी पर हमला बोल चुके हैं उन्होंने पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को रूप बदलते रहने वाला मारीच कहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola