हाफिज सईद का पुतला जलाने के कारण में पुलिस ने विहिप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

Published at :08 Dec 2014 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
हाफिज सईद का पुतला जलाने के कारण में पुलिस ने विहिप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

वडोदरा : पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) के प्रमुख हाफिज सईद का पुतला जलाने के मामले में पुलिस ने आज विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है. यह घटना गुजरात के वडोदरा शहर के निजामपुरा क्षेत्र की है. फतेहगंज क्षेत्र में थाना प्रभारी अक्षय कुमार गोविंद ने कहा, ‘‘शहर […]

विज्ञापन

वडोदरा : पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) के प्रमुख हाफिज सईद का पुतला जलाने के मामले में पुलिस ने आज विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है. यह घटना गुजरात के वडोदरा शहर के निजामपुरा क्षेत्र की है.

फतेहगंज क्षेत्र में थाना प्रभारी अक्षय कुमार गोविंद ने कहा, ‘‘शहर के निजामपुरा क्षेत्र में हाफिज सईद का पुतला जलाने के मामले में विश्व हिंदू परिषद के चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है.’’ गोविंद ने कहा, शहर की पुलिस से बिना अनुमति लिए लोगों के बीच पुतला जलाने और यहां कानून व्यवस्था भंग करने के कारण विहिप के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola