जारी रहेगी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई : पर्रिकर
Updated at : 06 Dec 2014 7:44 PM (IST)
विज्ञापन

पणजी : रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि सरकार आतंकवाद तथा जम्मू कश्मीर में इसे अंजाम देने वालों के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है. जम्मू कश्मीर में कल आतंकवादियों द्वारा किए गए कई हमलों में 21 लोग मारे गए जिनमें सुरक्षाकर्मी शामिल थे. हमलों को ‘‘कायराना’’ बताते हुए रक्षा […]
विज्ञापन
पणजी : रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि सरकार आतंकवाद तथा जम्मू कश्मीर में इसे अंजाम देने वालों के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है. जम्मू कश्मीर में कल आतंकवादियों द्वारा किए गए कई हमलों में 21 लोग मारे गए जिनमें सुरक्षाकर्मी शामिल थे. हमलों को ‘‘कायराना’’ बताते हुए रक्षा मंत्री ने इनकी निंदा की और कहा कि सुरक्षाकर्मियों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा.
पर्रिकर ने बीती रात ट्विट किया, ‘‘हम आतंकवाद तथा इसे अंजाम देने वालों के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेंेगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इस कायराना कार्रवाई की निंदा करता हूं और आश्वासन देता हूं कि उनका : सुरक्षाकर्मियों : बलिदान बेकार नहीं जाएगा. ’’ रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘ मैं उन जवानों और अधिकारियों के बलिदान को सलाम करता हूं जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपनी जान दे दी.’’
जम्मू कश्मीर में जारी विधानसभा चुनावों के बीच कल सीमा पार से उग्रवादियों ने चार हमले किए. उन्होंने उरी में सेना के शिविर में घुसकर 11 सुरक्षाकर्मियों को मार डाला जिनमें एक लेफ्टिनेंट कर्नल भी शामिल है. त्रल में आतंकवादियों ने दो नागरिकों की भी जान ले ली.आतंकवादियों के हमलों और उसके बाद सुरक्षा बलों द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में दोनों के बीच जबरदस्त गोलीबारी हुई जिसमें 21 लोग मारे गए. मारे गए लोगों में पाकिस्तान स्थित लश्कर ए तैय्यबा आतंकवादी संगठन का शीर्ष कमांडर और सात आतंकवादी भी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




