रामपाल आश्रम के बाहर मीडियाकर्मियों पर पुलिस ने किया था हिंसक बल प्रयोग : पीसीआई रिपोर्ट

नयी दिल्ली : स्वयंभू धर्मगुरु रामपाल के आश्रम के बाहर पत्रकारों पर हुए हमले की पीसीआई (भारतीय प्रेस परिषद) ने पडताल की. इस पडताल में पीसीआई पैनल ने अपनी जांच में पाया कि हरियाणा पुलिस ने मीडिया को उसके काम से दूर रखने के लिए ‘असंवैधानिक’ तरीका अपनाया साथ ही पैनल ने इस प्रकरण में […]
नयी दिल्ली : स्वयंभू धर्मगुरु रामपाल के आश्रम के बाहर पत्रकारों पर हुए हमले की पीसीआई (भारतीय प्रेस परिषद) ने पडताल की. इस पडताल में पीसीआई पैनल ने अपनी जांच में पाया कि हरियाणा पुलिस ने मीडिया को उसके काम से दूर रखने के लिए ‘असंवैधानिक’ तरीका अपनाया साथ ही पैनल ने इस प्रकरण में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जांच की अनुशंसा की.
पीसीआई में दायर चार सदस्यीय पैनल की रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नियंत्रण करने में नाकाम रहे तथा अपनी ड्यूटी कर रहे मीडियाकर्मियों के खिलाफ ‘हिंसक बल प्रयोग’ किया गया. समिति ने बताया कि यह प्रशिक्षण और अनुशासन की कमी दर्शाता है तथा यह पूर्ण रुप से मानवाधिकार का उल्लंघन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










