कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुरली देवडा का निधन

Updated at : 24 Nov 2014 12:51 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुरली देवडा का निधन

मुंबई : महाराष्ट्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवडा का आज यहां लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वह 77 वर्ष के थे. मित्रों के बीच मुरली भाई के रुप में लोकप्रिय मुरली देवडा ने सुबह करीब तीन बजकर 25 मिनट पर अंतिम सांस ली. उनके परिजनों ने यह जानकारी […]

विज्ञापन
मुंबई : महाराष्ट्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवडा का आज यहां लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वह 77 वर्ष के थे. मित्रों के बीच मुरली भाई के रुप में लोकप्रिय मुरली देवडा ने सुबह करीब तीन बजकर 25 मिनट पर अंतिम सांस ली. उनके परिजनों ने यह जानकारी दी. उनके परिवार में उनकी पत्नी तथा दो बेटे शामिल हैं जिनमें पूर्व सांसद मिलिंद देवडा भी हैं.
संप्रग शासनकाल के दौरान पेट्रोलियम और कारपोरेट मामलों के मंत्रालयों की कमान संभालने वाले देवडा इस समय राज्यसभा सदस्य के रुप में अपना तीसरा कार्यकाल पूरा कर रहे थे. देवडा सर्वाधिक लंबे समय तक देश के पेट्रोलियम मंत्री रहे और उन्होंने अपने चार दशकों के राजनीतिक सफर में पार्टी और सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों को संभाला. वह दक्षिण मुंबई से चार बार लोकसभा के लिए चुने गए और वह 22 सालों तक मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष रहे.
गांधी परिवार के वफादार और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के विश्वासपात्र रहे देवडा पार्टी के लिए धन संग्रहण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे जिनके देश के जाने माने उद्योपगतियों के साथ निजी संबंध थे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस नेताओं और अन्य ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुरली देवडा के निधन पर आज शोक जताया और कहा कि अपने मिलनसार स्वभाव के कारण वह सभी दलों के बीच लोकप्रिय थे.
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ कल ही मैंने श्री मुरली देवडा के परिवार वालों से बात की थी और उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा था. आज यह दुर्भाग्यपूर्ण खबर सुनकर बहुत बुरा लगा.’’ उन्होंने लिखा, ‘‘ श्री मुरली देवडा के निधन पर मैं देवडा परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. उनकी आत्मा को शांति मिले.’’ मोदी ने एक अन्य ट्विट में कहा, ‘‘ एक समर्पित नेता, श्री मुरली देवडा के गर्मजोशी भरे स्वभाव ने उन्हें सभी दलों में लोकप्रिय बनाया था. उनके निधन की खबर दुखदायी है.’’ केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि देश ने एक वरिष्ठ सांसद खो दिया.
संसदीय मामलों के मंत्री नायडू ने कहा, ‘‘ मैं मुरली देवडा के निधन से बहुत उदास हूं. हमने एक वरिष्ठ सांसद और एक अनुभवी प्रशासक खो दिया.’’ देवडा के पार्टी सहयोगी दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘‘ मुरली भाई नहीं रहे. मेरे लिए यह निजी क्षति है. एक महान देशभक्त और कांग्रेस के बेहद सम्मानित नेता हमें उनके विनोदी स्वभाव और अनुभवी सुझावों की कमी खलेगी.’’ कांग्रेस महासचिव ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘‘ जितने भी लोगों से मिला हूं उनमें वह सबसे अधिक मधुर स्वभाव वाले लोगों में से एक थे. सभी दलों में उनके मित्र थे. हमें हमेशा उनकी याद आएगी. परिवार के प्रति संवेदना.’’ कांग्रेस नेता अजय माकन ने उन्हें एक मजबूत स्तंभ बताया.
देवडा के पार्थिव शरीर को आज दोपहर 12 बजे से दो बजे तक मुंबई कांग्रेस कार्यालय में रखा जाएगा ताकि पार्टी कार्यकर्ता उनके अंतिम दर्शन कर सकें. दिन में बाद में उनका अंतिम संस्कार चंदनबाडी श्मशान घाट में किया जाएगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola