बेघरों के लिये रैन बसेरा योजना को नायडू देंगे अंतिम रूप
Updated at : 20 Nov 2014 4:55 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय में जारी जनहित याचिका के बाद केंद्रीय आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय ने बेघरों के लिये राज्यों में अस्थायी और स्थायी बसेरों के निर्माण की कार्ययोजना के बारे में विचार विमर्श के लिये कल सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों की बैठक बुलाई है. यह बैठक इस […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय में जारी जनहित याचिका के बाद केंद्रीय आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय ने बेघरों के लिये राज्यों में अस्थायी और स्थायी बसेरों के निर्माण की कार्ययोजना के बारे में विचार विमर्श के लिये कल सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों की बैठक बुलाई है.
यह बैठक इस संबंध में उच्चतम न्यायालय के आदेश को देखते हुये बुलाई गई है. बेघरों के लिये बसेरे उपलब्ध कराये जाने को लेकर दायर जनहित याचिका की सुनवाई के बाद उच्चतम न्यायालय ने यह आदेश दिया था.
उच्चतम न्यायालय ने 13 नवंबर को आवास एवं शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय को दस दिन के भीतर एक बैठक बुलाने का आदेश दिया था जिसमें राज्यों में गरीबों के लिये आश्रय स्थलों की स्थिति की जानकारी प्राप्त हो सके. उसके बाद केंद्र तीन सप्ताह में इस संबंध में हलफनामा दाखिल करे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




