खजाने के लिए दे दी 9 साल के बच्चे की बलि, नरमांस का किया भक्षण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Nov 2014 4:34 PM (IST)
विज्ञापन

नागपुर : नौ वर्षीय बालक की लोगों ने अंधविश्वास में आकर हत्या कर दी . महाराष्ट्र के वर्धा जिले में खजाना ढूंढ़ने की लालच में कुछ लोगों के द्वारा एक बालक की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. कथित तौर पर उनमें से एक ने नरमांस का भक्षण भी किया . मृत बालक […]
विज्ञापन
नागपुर : नौ वर्षीय बालक की लोगों ने अंधविश्वास में आकर हत्या कर दी . महाराष्ट्र के वर्धा जिले में खजाना ढूंढ़ने की लालच में कुछ लोगों के द्वारा एक बालक की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. कथित तौर पर उनमें से एक ने नरमांस का भक्षण भी किया . मृत बालक की पहचान रूपेश मुले के रूप में की गयी है.
वर्धा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने आज बताया कि कल इस संबंध में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें मुख्य आरोपी मुन्ना पठान (47) भी शामिल है. मृत लड़के की पहचान रुपेश मुले के रुप में हुई है जो पिछले हफ्ते से लापता था.
पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में तभी खुलासा हुआ जब आरोपी पकड़ में आया. अधिकारी ने बताया कि पठान के अलावा अन्य आरोपियों की पहचान उत्तम पोहाने (43), अंकुश गिरी (18), सुरेश धनोरे (45), दिलीप भोगे (37) और दिलीप खांकर (34) के रुप में हुयी है.
पुलिस ने बताया कि उन्होंने पठान को कथित रूपसे नरमांस भक्षण का भी आरोपी पाया है और उस पर भारतीय दंड संहिता की अपेक्षित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. एक स्थानीय अदालत ने कल पठान को 24 नवंबर और अन्य को 20 नवंबर तक की पुलिस हिरासत में भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










