ePaper

न्यूयॉर्क, लन्दन से ज्यादा घनी और सुरक्षित है दिल्ली: रिपोर्ट

Updated at : 14 Nov 2014 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
न्यूयॉर्क, लन्दन से ज्यादा घनी और सुरक्षित है दिल्ली: रिपोर्ट

नयी दिल्ली: निर्मित क्षेत्र की औसत सघनता के लिहाज से नयी दिल्ली का क्षेत्र न्यूयार्क महानगर के विस्तार से दोगुना है, बावजूद इसके भारत की राजधानी में निर्मित क्षेत्रों में गगनचुंबी इमारतें कम हैं. यह बात लंदन स्कूल आफ इकॉनोमिक्स द्वारा तैयार अनुसंधान रिपोर्ट में यह बात कही गई है. इस रिपोर्ट में कहा गया […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली: निर्मित क्षेत्र की औसत सघनता के लिहाज से नयी दिल्ली का क्षेत्र न्यूयार्क महानगर के विस्तार से दोगुना है, बावजूद इसके भारत की राजधानी में निर्मित क्षेत्रों में गगनचुंबी इमारतें कम हैं. यह बात लंदन स्कूल आफ इकॉनोमिक्स द्वारा तैयार अनुसंधान रिपोर्ट में यह बात कही गई है.
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली के शहरी विकास की आठ अन्य शहरों लंदन, बोगोटा, लागोस, तोक्यो, न्यूयार्क, इस्तांबुल और बर्लिन से तुलना में इस बात को उजागर किया गया है कि इस शहर में कम गगन-चुंबी इमारतों के बावजूद इसके निर्मित क्षेत्र की औसत सघनता बेहद अधिक है जो 19,698 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है.
आज जारी इस अनुसंधान रिपोर्ट के मुताबिक यह विस्तृत न्यूयार्क महानगर के गगन-चुंबी इमारतों वाले मैनहैटन के इलाके के भी शामिल क्षेत्र के 11,531 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर के मुकाबले दोगुना है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि न्यूयार्क और इस्तांबुल के मुकाबले दिल्ली में हिंसात्मक अपराध की दर भी कम है जिसका आकलन हत्या के आधार पर किया गया है.
यह अनुसंधान आज से शुरु हुए दो दिन के ‘शहरी दौर, शहरी भविष्य का संचालन’ पर आयोजित सम्मेलन की तैयारी में किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola