बंदूक लहराते नजर आये विधायक, तस्वीर पर विवाद
Updated at : 11 Nov 2014 10:45 AM (IST)
विज्ञापन

श्रीनगरः पीडीपी विधायक जावेद मुस्तफा मीर अपनी तस्वीर को लेकर विवादों में घिर गये हैं. यह तस्वीर बेहद खास है जिसमें मीर बुलेटप्रूफ जैकेट पहने और हाथ में बंदूक पकड़े नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि इस तस्वीर को मीर ने खुद अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट की है. फेसबुक पर लोगों […]
विज्ञापन
श्रीनगरः पीडीपी विधायक जावेद मुस्तफा मीर अपनी तस्वीर को लेकर विवादों में घिर गये हैं. यह तस्वीर बेहद खास है जिसमें मीर बुलेटप्रूफ जैकेट पहने और हाथ में बंदूक पकड़े नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि इस तस्वीर को मीर ने खुद अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट की है.
फेसबुक पर लोगों की टिप्पणी से साफ अनुमान लगाया जा सकता है कि इस तरह की ईमेज बनना विधायक को पसंद है. यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने इस तरह की हरकत की है. विधायक के क्षेत्र के लोगों का कहना है कि विधायक कई बार इस तरह की हरकत कर चुके हैं. विधायक जब भी आते हैं तो बंदूककी नुमाइस करते हैं. फेसबुक पेज पर उनके कई समर्थकों ने कमेंट किया है जहां उन्हें विधायक डॉन और तरह तरह की उपाधि दी जा रही है. उनके कई समर्थक यह मानते है कि मीर अच्छे विधायक है लकिन उनका बर्ताव पुलिस की तरह होता है. वह चुनावी सभा में खाकी कैप व जैकेट पहनकर ही संबोधित करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




