अग्नि-2 का सफल प्रायोगिक परीक्षण
Updated at : 10 Nov 2014 1:10 AM (IST)
विज्ञापन

बालेश्वर (ओड़िशा) : भारत ने परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम मध्यम दूरी की मिसाइल अग्नि-2 का सफलतापूर्वक प्रायोगिक परीक्षण रविवार को किया. 2000 किलोमीटर से अधिक दूरी तक की मारक क्षमता रखनेवाली इस मिसाइल का परीक्षण ओड़िशा के तट से परे व्हीलर द्वीप से सेना के प्रायोगिक परीक्षण के तहत किया गया. रक्षा अधिकारियों […]
विज्ञापन
बालेश्वर (ओड़िशा) : भारत ने परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम मध्यम दूरी की मिसाइल अग्नि-2 का सफलतापूर्वक प्रायोगिक परीक्षण रविवार को किया. 2000 किलोमीटर से अधिक दूरी तक की मारक क्षमता रखनेवाली इस मिसाइल का परीक्षण ओड़िशा के तट से परे व्हीलर द्वीप से सेना के प्रायोगिक परीक्षण के तहत किया गया.
रक्षा अधिकारियों ने कहा कि सतह से सतह पर मार सकनेवाली मिसाइल का प्रायोगिक परीक्षण सुबह 9:40 बजे पर इंटीग्रेटेड टैस्ट रेंज के लॉन्च कॉम्पलेक्स-4 से गतिमान प्रक्षेपक के जरिये किया गया.
यह भी जाने
– परमाणु आयुध ले जाने में हैं समर्थ
– ठोस प्रणोदक से संचालित होनेवाली है बैलेस्टिक मिसाइल
– अग्नि-2 इंटरमीडिएट रेंज बैलेस्टिक मिसाइल को सेवाओं में किया जा चुका है शामिल
– अग्नि-2 का विकास एडवांस्ड सिस्टम्स लेबोरेटरी ने हुआ
– पिछला परीक्षण 7 अप्रैल, 2013 को इसी बेस से किया गया था
– समाकलन हैदराबाद की भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने किया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




