ePaper

दिल्ली पहुंचा किस ऑफ लव, आरएसएस मुख्यालय के सामने थमा

Updated at : 08 Nov 2014 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली पहुंचा किस ऑफ लव, आरएसएस मुख्यालय के सामने थमा

नयी दिल्ली : कोच्चि से शुरू हुयी ‘किस औफ लव’ की मुहिम आज कोलकाता होते हुये दिल्ली पहुँच गयी. अपने ऐलान के मुताबिक शनिवार शाम ‘किस ऑफ लव’ के समर्थक झंडेवालान स्थित आरएसएस के मुख्यालय के सामने जमा हो गए. दरअसल इसकी शुरुआत शुक्रवार को ही इन युवक और युवतियों ने कर ली थी. कल […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : कोच्चि से शुरू हुयी ‘किस औफ लव’ की मुहिम आज कोलकाता होते हुये दिल्ली पहुँच गयी. अपने ऐलान के मुताबिक शनिवार शाम ‘किस ऑफ लव’ के समर्थक झंडेवालान स्थित आरएसएस के मुख्यालय के सामने जमा हो गए. दरअसल इसकी शुरुआत शुक्रवार को ही इन युवक और युवतियों ने कर ली थी. कल शाम को अपने हाथों में "आइए, गले मिलिए, हाथ मिलाइए और ‘किस’ करिए’ की तख्ती और बैनर थामे इन युवाओं के काफिले को पहले से सतर्क दिल्ली पुलिस ने मेट्रो स्टेशन के पास ही रोक लिया था मगर आज इन युवाओं ने झंडेवालान मेट्रो स्टेशन के पास आरएसएस के मुख्य कार्यालय के सामने इकठ्ठा होने का फैसला किया.
यहां पहुंचकर युवक-युवतियों ने एक-दूसरे का चुम्बन किया और जब ये लोग संघ कार्यालय के पास जाने की कोशिश करने लगे तब मौके पर तैनात पुलिस ने इन्हें रोक लिया और इन्हें वहां से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी. इस दौरान किस ऑफ लव के आयोजकों और पुलिस के बीच झड़प के समाचार भी सामने आये हैं.
उनकी इस मुहिम के विरोध में हिन्दू सेना के कार्यकर्ता भी ‘प्यार करो लेकिन अपनी संस्कृति के अनुसार’ के पोस्टर-बैनरों के साथ पहुंच कर जमकर नारेबाजी की
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola