कम तीव्रता के साथ गुजरात ���े तट पर दस्तक देगा ”नीलोफर”
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : चक्रवाती तूफान निलोफर गुजरात के कच्छ जिले के नजदीक नालिया गांव में एक नवम्बर की सुबह को दस्तक दे सकता है. मौसम विभाग के अनुसार जिस समय गुजरात के तट से नीलोफर टकरायेगा उसकी तीव्रता कम हो सकती है. भीषण च्रकवाती तूफान में तब्दील नीलोफर मंगलवार को दोहपर नालिया से 1080 किलोमीटर […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : चक्रवाती तूफान निलोफर गुजरात के कच्छ जिले के नजदीक नालिया गांव में एक नवम्बर की सुबह को दस्तक दे सकता है. मौसम विभाग के अनुसार जिस समय गुजरात के तट से नीलोफर टकरायेगा उसकी तीव्रता कम हो सकती है.
भीषण च्रकवाती तूफान में तब्दील नीलोफर मंगलवार को दोहपर नालिया से 1080 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित था. आइएमडी ने एक बुलेटिन में कहा, यह अगले 12 घंटे में उत्तर…उत्तर पश्चिम का रुख कर सकता है और फिर यह उत्तरपूर्व की तरफ घूमेगा और उत्तर गुजरात एवं इससे लगे पाकिस्तान की तट पर नालिया में एक नवम्बर के दोपहर को दस्तक देगा.
इसने बताया, बहरहाल जब यह गुजरात तट के नजदीक पहुंचेगा तो यह कमजोर पड़ जाएगा. इस प्रणाली के तहत सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय जिलों में 31 अक्तूबर की रात से भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. गुजरात के तट पर चक्रवात के आने के समय एक सौ किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने अधिकारियों से कहा है कि सभी बंदरगाहों पर सिग्नल नंबर दो की चेतावनी जारी करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










