मंगलयान के एक महीने पूरे, गूगल ने डूडल के जरिये किया सलाम

Updated at : 24 Oct 2014 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
मंगलयान के एक महीने पूरे, गूगल ने डूडल के जरिये किया सलाम

गूगल ने गुरुवार रात अपने पेज पर भारत के मंगलयान का डूडल बनाकर यान के एक महीने पूरे होने पर सलामी दी. गूगल का यह अनोखा तरीका है जिसके जरिये यह कुछ चुनिंदा लोगों को या चुनिंदा दिनों को याद करता है.गूगल ने यह डूडल ठीक उसी तरह का बनाया है जो हम 80 और […]

विज्ञापन

गूगल ने गुरुवार रात अपने पेज पर भारत के मंगलयान का डूडल बनाकर यान के एक महीने पूरे होने पर सलामी दी. गूगल का यह अनोखा तरीका है जिसके जरिये यह कुछ चुनिंदा लोगों को या चुनिंदा दिनों को याद करता है.गूगल ने यह डूडल ठीक उसी तरह का बनाया है जो हम 80 और 90 के दशक में स्कूल की किताबों में देखते थे.

मंगलयान को पिछले साल पांच नवंबर को छोड़ा गया था जो इस साल 24 सितंबर को मंगल ग्रह की कक्षा में सफलता पूर्वक स्थापित हुआ. यह भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण दिन था. इसके साथ ही भारत मंगल ग्रह तक पहुंचने वाला दुनिया का चौथा जबकि एशिया का पहला देश बन गया.

इसरो के इस कार्य से भारत का सिर पूरी दुनिया में गर्व के साथ उठा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे भारत की ‘शानदार’ जीत और ‘ऐतिहासिक’ घटना करार दिया और कहा कि देश ने अज्ञात तक पहुंचने का साहस किया और असंभव को संभव कर दिखाया.

इसरो के कमान सेंटर में अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के साथ महत्वपूर्ण क्षणों के साक्षी बने प्रधानमंत्री मोदी ने आर्बिटर के लाल ग्रह की कक्षा में स्थापित होते ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष के राधाकृष्णन की पीठ थपथपाई.

इसरो की इस सफलता पर नासा ने भी बधाई दी. यही नहीं भारत अपने पड़ोसी चीन से पहले मंगल तक पहुंचने वाला देश बना जिसके बाद चीन ने भी इसरो की तारीफ की और बधाई दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola