गुजरात: विस्फोटों के 22 आरोपी साबरमती जेल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अहमदाबाद : यहां साबरमती केंद्रीय कारागार के 22 आरोपियों के विरुद्ध आत्महत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया गया है. विस्फोटों के आरोपी ये लोग बैरकों के बाहर अपनी गतिविधियों पर प्रतिबंध के खिलाफ पिछले एक हफ्ते से अनिश्चितकालीन भूख हडताल पर बैठे हुए थे. भारतीय दंड संहिता की धारा 309 (आत्महत्या का प्रयास) के […]
विज्ञापन
अहमदाबाद : यहां साबरमती केंद्रीय कारागार के 22 आरोपियों के विरुद्ध आत्महत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया गया है. विस्फोटों के आरोपी ये लोग बैरकों के बाहर अपनी गतिविधियों पर प्रतिबंध के खिलाफ पिछले एक हफ्ते से अनिश्चितकालीन भूख हडताल पर बैठे हुए थे.
भारतीय दंड संहिता की धारा 309 (आत्महत्या का प्रयास) के तहत उनके खिलाफ कल एक प्राथमिकी दर्ज की गई.जेलर पीके पालत ने प्राथमिकी में बताया है कि शकील अहमद अब्दुल सलीम और 21 अन्य 15 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन भूख हडताल पर बैठे हुए थे. ये लोग उन 47 लोगों में शामिल हैं जो यहां जुलाई 2008 में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों में कथित संलिप्तता को लेकर साबरमती जेल में कैद हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










