आगरा के होटल में मिला ब्रिटिश दंपति का शव, आत्महत्या की आशंका
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Oct 2014 10:14 AM (IST)
विज्ञापन

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा शहर के ताजगंज इलाके में एक होटल से ब्रिटेन नव दंपति का शव बरामत हुआ है. पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक ओलिवर गासकिन (28) और अलेक्जेंडरा गासकिन (24) निजी होटल में सोमवार शाम को दाखिल हुए थे. कल सुबह ये दोनों जब काफी देर तक […]
विज्ञापन
आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा शहर के ताजगंज इलाके में एक होटल से ब्रिटेन नव दंपति का शव बरामत हुआ है. पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक ओलिवर गासकिन (28) और अलेक्जेंडरा गासकिन (24) निजी होटल में सोमवार शाम को दाखिल हुए थे.
कल सुबह ये दोनों जब काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आये तो होटल के कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़ा और दोनों को मृत पाया. पुलिस का कहना है कि दोनों के मुंह में झाग थी और उनके निकट से कुछ दवाएं भी बरामद की गई हैं. पुलिस को संदेह है कि अत्यधिक मात्रा में दवा का सेवन करने से उनकी मौत हुई होगी. घटना के बारे में दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायुक्त को सूचित कर दिया गया है. यह जोड़ा 11 जुलाई को भारत आया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










