महाराष्ट्र में राजनाथ और हरियाणा में वेंकैया होंगे पर्यवेक्षक

नयी दिल्लीः महाराष्ट्र और हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है. अब इन राज्यों में मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर चर्चा शुरू हो गयी. भाजपा ने संसदीय बोर्ड की बैठक में इस पर चर्चा करते हुए फैसला लिया कि दोनों राज्य में पर्यवेक्षक जायेंगे उसके बाद ही इस पर फैसला लिया जायेगा. […]
नयी दिल्लीः महाराष्ट्र और हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है. अब इन राज्यों में मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर चर्चा शुरू हो गयी. भाजपा ने संसदीय बोर्ड की बैठक में इस पर चर्चा करते हुए फैसला लिया कि दोनों राज्य में पर्यवेक्षक जायेंगे उसके बाद ही इस पर फैसला लिया जायेगा. संसदीय बोर्ड की बैठक खत्म होने के बाद भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस बैठक में विधानसभा चुनाव पर विस्तृत चर्चा हुई. इस बैठक में दो पृष्ठ का प्रस्ताव पारित किया गया. इसमें भाजपा ने जीत के लिए जनता को धन्यवाद दिया. इस जीत के माध्यम से जनता ने नयी सरकार की नीतियों पर मुहर लगायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




