शिक्षिका ने किया छात्र का यौन शोषण, केस

Published at :19 Oct 2014 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षिका ने किया छात्र का यौन शोषण, केस

लुधियाना : 31 वर्षीय एक महिला पर आज यहां एक नाबालिग लड़के का कथित रूप से यौन शोषण करने और ब्लैकमेल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा कि वह उसे ट्यूशन पढाती थी. पुलिस ने बताया कि पीड़ित आठवीं कक्षा का छात्र है और उसका परिवार जिस मकान में […]

विज्ञापन

लुधियाना : 31 वर्षीय एक महिला पर आज यहां एक नाबालिग लड़के का कथित रूप से यौन शोषण करने और ब्लैकमेल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा कि वह उसे ट्यूशन पढाती थी. पुलिस ने बताया कि पीड़ित आठवीं कक्षा का छात्र है और उसका परिवार जिस मकान में किराये पर रहता था वह आरोपी के पिता का है.

उन्होंने कहा कि महिला ने 14 वर्षीय लड़के को कथित रूप से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया. महिला ने लड़के को धमकी दी कि अगर उसने उसकी मांग पूरी नहीं की तो वह उसे मार डालेगी. एसएचओ धर्मपाल ने कहा कि उसने एक वीडियो बनाया और लड़के को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि यह कई महीने तक जारी रहा.

बाद में पीड़ित ने पूरा मामला अपने पिता को बताया जिसने पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने कहा कि महिला के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज एक्ट 2012 (पोकसो) के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि आरोपी फरार है. पुलिस ने आपत्तिजनक वीडियो को जब्त कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola