पंजाब में नाबालिग लड़के के यौन शोषण में शिक्षिका पर मामला दर्ज

लुधियाना : 31 वर्षीय एक महिला पर आज यहां एक नाबालिग लड़के का कथित रूप से यौन शोषण करने और ब्लैकमेल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा कि वह उसे ट्यूशन पढाती थी. पुलिस ने बताया कि पीड़ित आठवीं कक्षा का छात्र है और उसका परिवार जिस मकान में […]
लुधियाना : 31 वर्षीय एक महिला पर आज यहां एक नाबालिग लड़के का कथित रूप से यौन शोषण करने और ब्लैकमेल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा कि वह उसे ट्यूशन पढाती थी. पुलिस ने बताया कि पीड़ित आठवीं कक्षा का छात्र है और उसका परिवार जिस मकान में किराये पर रहता था वह आरोपी के पिता का है.
उन्होंने कहा कि महिला ने 14 वर्षीय लड़के को कथित रूप से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया. महिला ने लड़के को धमकी दी कि अगर उसने उसकी मांग पूरी नहीं की तो वह उसे मार डालेगी. एसएचओ धर्मपाल ने कहा कि उसने एक वीडियो बनाया और लड़के को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि यह कई महीने तक जारी रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










