अरुणाचल और जम्मू-कश्मीर भारत के अभिन्न अंग : सुषमा

नयी दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर भारत के अभिन्न और अहस्तांतरणीय अंग हैं. यह बात उच्च स्तर सहित चीन को स्पष्ट रूप से बता दी गयी है. कांग्रेस सांसद मुल्लापल्ली रामचंद्रन को लिखे एक पत्र में सुषमा स्वराज ने चीन द्वारा अपनी सेना को एक विवादित […]
नयी दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर भारत के अभिन्न और अहस्तांतरणीय अंग हैं. यह बात उच्च स्तर सहित चीन को स्पष्ट रूप से बता दी गयी है. कांग्रेस सांसद मुल्लापल्ली रामचंद्रन को लिखे एक पत्र में सुषमा स्वराज ने चीन द्वारा अपनी सेना को एक विवादित नक्शे का वितरण किये जाने पर उनकी चिंता से सहमति जतायी है.
सुषमा ने रामचंद्रन को लिखे पत्र में कहा, चीन और भारत के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा पर विवाद उठाता है. पूर्वी हिस्से में चीन अरुणाचल में भारतीय भू-भाग के करीब 90,000 वर्ग किमी हिस्से पर दावा करता है. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में चीन ने 38,000 वर्ग किमी भारतीय भूभाग पर कब्जा कर रखा है. चीन और पाक के दो मार्च, 1963 के तथाकथित सीमा करार के तहत पाकिस्तान ने पीओके में भारतीय भूभाग का 5,180 वर्ग किमी हिस्सा चीन को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




