महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पोलिंग पार्टी पर नक्सली हमला

मुंबई : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आज नक्सलियों ने पोलिंग पार्टी पर हमला किया. खबर लिखे जाने तक पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी था. यह हमला मतदान समाप्त होने के लगभग एक घंटे के पहले हुआ. आज सुबह मतदान शांतिपूर्वक शुरू हुआ था. गौरतलब हो कि महाराष्ट्र में आज विधानसभा चुनाव के लिए […]
मुंबई : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आज नक्सलियों ने पोलिंग पार्टी पर हमला किया. खबर लिखे जाने तक पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी था. यह हमला मतदान समाप्त होने के लगभग एक घंटे के पहले हुआ. आज सुबह मतदान शांतिपूर्वक शुरू हुआ था.
गौरतलब हो कि महाराष्ट्र में आज विधानसभा चुनाव के लिए सुबह से लोगों ने जमकर वोटिंग किया. इस दौरान जहां-तहां कुछ घटनाएं भी हुई. नक्सली हमले के अलावे नागपुर के सावनेर क्षेत्र में एक मतदान केंद्र में बिजली गिर गयी. इस घटना में आठ लोगों के घायल होने की खबर है. घायलों को अस्पताल में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




