पीएम मोदी ने पूरा किया एनआरआइ को आजीवन पीआइओ कार्ड देने का वादा

Updated at : 07 Oct 2014 2:05 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी ने पूरा किया एनआरआइ को आजीवन पीआइओ कार्ड देने का वादा

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में एनआरआइ समुदाय से वीजा को लेकर किया गया अपना वादा पूरा कर दिया. एनआइआर भारतीयों को 15 साल के लिए मिलने वाला पर्सन ऑफ इंडियन ओरिजिन (पीआइओ) कार्ड अब जिंदगी भर के लिए मिल सकेगा. मोदी सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में एनआरआइ समुदाय से वीजा को लेकर किया गया अपना वादा पूरा कर दिया. एनआइआर भारतीयों को 15 साल के लिए मिलने वाला पर्सन ऑफ इंडियन ओरिजिन (पीआइओ) कार्ड अब जिंदगी भर के लिए मिल सकेगा. मोदी सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

30 सितंबर को जारी गजट अधिसूचना के अनुसार, अप्रवासी भारतीयों को मिलने वाला पीआइओ कार्ड अब आजीवन वैध रहेगा. मोदी ने अपने अमेरिका दौरे के दौरान 28 सितंबर को न्यूयॉर्क के मेडिसन स्कवॉयर गार्डन की सभा में वीजा को लेकर घोषणा की थी. उन्होंने पीआइओ कार्ड धारकों को पुलिस को सूचित नहीं करने को लेकर भी छूट देने की घोषणा की थी, उसके संबंध में गृह मंत्रलय ने उसी गजट में इस संबंध में अधिसूचना जारी की है.
प्रधानमंत्री ने पीआइओ कार्डधारियों को पुलिस को सूचित करने के संबंध में भी छूट देने के अपने वादे को पूरा किया है. गृह मंत्रलय के गजट के अनुसार, अब पीआइओ कार्ड धारक 180 दिन से अधिक भी भारत में रहते हैं, तो उन्हें पुलिस को सूचित करने की जरूरत नहीं होगी. अमेरिकी पर्यटकों को भी यहां आने पर वीजा जारी करने की व्यवस्था इस महीने से शुरू कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola