चरण सिंह स्मारक की मांग को लेकर 12 को रैली, जुटेंगे दिग्गज गैर भाजपाई

Updated at : 05 Oct 2014 5:22 PM (IST)
विज्ञापन
चरण सिंह स्मारक की मांग को लेकर 12 को रैली, जुटेंगे दिग्गज गैर भाजपाई

मेरठ : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के स्मारक की मांग को लेकर मेरठ में 12 अक्तूबर को गैर भाजपाई दिग्गज नेता एक साथ रैली को संबोधित करेंगे. रैली को संबोधित करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री व जद एस नेता एचडी देवेगौड़ा, जदयू नेता व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेशनल कान्फ्रेंस के […]

विज्ञापन
मेरठ : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के स्मारक की मांग को लेकर मेरठ में 12 अक्तूबर को गैर भाजपाई दिग्गज नेता एक साथ रैली को संबोधित करेंगे. रैली को संबोधित करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री व जद एस नेता एचडी देवेगौड़ा, जदयू नेता व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेशनल कान्फ्रेंस के फारुक अब्दुल्ला, हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत, सपा नेता शिवपाल सिंह यादव आदि के पहुंचने की संभावना है.
चोैधरी चरण सिंह स्मृति स्थल संघर्ष समिति के संयोजक चौधरी युद्घवीर सिंह ने आज यहां कहा 12 अक्तूबर को मेरठ के परतापुर बाइपास पर होने वाली रैली को देवगौड़ा के अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत, हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, सपा नेता शिवपाल सिंह यादव, नीतीश कुमार, फारुख अब्दुल्ला समेत कई राजनैतिक हस्तियां संबोधित करेंगी.
उन्होंने कहा कि उसी दिन इस मांग को लेक आंदोलन की अगली रणनीति का खुलासा किया जाएगा. इससे पहले संघर्ष समिति की बैठक में समिति के संयोजक चौधरी युद्घवीर सिंह ने केंद्र सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि वह किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह स्मृति स्थल निर्माण की मांग को ठुकरा रही है. उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह के कारण किसानों की भावनाएं 12 तुगलक रोड स्थित कोठी से जुड़ी हुई है, ऐसे में केंद्र सरकार ने इस मांग को ठुकरा कर देश के किसानों की भावनाओं के साथ अन्याय किया है.
उल्लेखनीय है कि चौधरी चरण सिंह के पुत्र अजीत सिंह व उनकी पार्टी राष्ट्रीय लोक दल ने राजधानी दिल्ली के 12 तुगलक रोड को चौधरी साहब का स्मारक बनाने की मांग की है. चौधरी चरण सिंह उस आवास में लंबे समय तक रहे हैं और हाल तक उनके बेटे वहां रह रहे थे. अजीत सिंह का कहना है कि देश भर के किसानों की भावनाएं उस कोठी से जुड़ी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola