अमित शाह के इशारे पर काम कर रहे हैं नजीब जंग:मनीष सिसोदिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2014 10:58 AM
नयी दिल्ली: दिल्ली में सरकार के गठन को लेकर आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल नजीब जंग पर हमला बोला है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि नजीब जंग भाजपा के लिए काम कर रहे हैं. सिसोदिया ने कहा, यह उप राज्यपाल नहीं, यह (भाजपा अध्यक्ष) अमित शाह […]
नयी दिल्ली: दिल्ली में सरकार के गठन को लेकर आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल नजीब जंग पर हमला बोला है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि नजीब जंग भाजपा के लिए काम कर रहे हैं.
सिसोदिया ने कहा, यह उप राज्यपाल नहीं, यह (भाजपा अध्यक्ष) अमित शाह कर रहे हैं. यह केंद्र है जो दिल्ली में शासन कर रहा है. उन्होंने उपराज्यपाल पर उनके उस विचार को लेकर भी निशाना साधा कि चुनाव कराने से दिल्ली में दो महीने तक विकास संबंधी गतिविधियां थम जाएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










