लालू प्रसाद को वेंटीलेटर हटाया गया
Updated at : 29 Aug 2014 9:46 AM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : राजद प्रमुख लालू प्रसाद को गुरुवार को वेंटीलेटर प्रणाली से हटा लिया गया. लालू का बुधवार को उपनगरीय मुंबई में दिल का ऑपरेशन हुआ था. अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनके प्रमुख शरीरिक मापदंड सामान्य हैं. एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट के चिकित्सा मामलों के निदेशक डॉ विजय डी सिल्वा ने कहा […]
विज्ञापन
मुंबई : राजद प्रमुख लालू प्रसाद को गुरुवार को वेंटीलेटर प्रणाली से हटा लिया गया. लालू का बुधवार को उपनगरीय मुंबई में दिल का ऑपरेशन हुआ था. अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनके प्रमुख शरीरिक मापदंड सामान्य हैं.
एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट के चिकित्सा मामलों के निदेशक डॉ विजय डी सिल्वा ने कहा कि लालू को न्यूनतम तरल पदार्थ लेने की अनुमति दी गयी है. सिल्वा ने कहा कि लालू पुराने अंदाज में लौट आये हैं. आगंतुकों से हंसी-मजाक कर रहे हैं. हम उन्हें शनिवार तक आइसीयू में रखेंगे. ज्ञात हो कि बुधवार को लालू का छह घंटे तक ऑपरेशन किया गया था. उनके एवीआर आयोर्टिक वाल्व को बदलने के साथ दिल में तीन मिलीमीटर छिद्र की मरम्मत की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




