ePaper

चर्च ने दी ईसाइयों को शव जलाने की इजाजत

Updated at : 23 Aug 2014 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
चर्च ने दी ईसाइयों को शव जलाने की इजाजत

कोच्चि:केरल के सबसे ताकतवर कैथोलिक साइरो-मालाबार चर्च ने अपने अनुयायियों को शव जलाने की इजाजत देने का फैसला किया है. अगर कोई परिवार शव को जलाने की इजाजत मांगता है, तो पादरियों को उसे इजाजत देने का अधिकार दिया गया है. राज्य में ऑर्थोडॉक्स, जैकबाइट, मैरथोमा और चर्च ऑफ साउथ इंडिया समेत सभी चर्च कब्रिस्तानों […]

विज्ञापन

कोच्चि:केरल के सबसे ताकतवर कैथोलिक साइरो-मालाबार चर्च ने अपने अनुयायियों को शव जलाने की इजाजत देने का फैसला किया है. अगर कोई परिवार शव को जलाने की इजाजत मांगता है, तो पादरियों को उसे इजाजत देने का अधिकार दिया गया है. राज्य में ऑर्थोडॉक्स, जैकबाइट, मैरथोमा और चर्च ऑफ साउथ इंडिया समेत सभी चर्च कब्रिस्तानों के लिए घटती जमीन की समस्या से जूझ रही हैं.

साइरो-मालाबार चर्च के प्रवक्ता फादर पॉल थेलाकट ने हालांकि कहा कि शवों को जलाने की इजाजत का फैसला सीधे-सीधे जमीन की कमी से नहीं जुड़ा है. फादर थेलाकट ने कहा, ‘जलाने और दफनाने दोनों में ही दिक्कतें हैं. दफनाने के लिए जमीन की दिक्कत है, तो जलाने से पर्यावरण को नुकसान होता है. ईसाई धर्म में दफनाना ही सबसे स्वीकार्य अंतिम संस्कार है, लेकिन कुछ अपवादों में कैनन लॉ जलाने की इजाजत देता है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola