ePaper

रायपुर : नक्सली हमले में तीन जवान घायल

Updated at : 19 Aug 2014 9:52 AM (IST)
विज्ञापन
रायपुर : नक्सली हमले में तीन जवान घायल

रायपुर : छत्तीसगढ के दंतेवाडा जिले में आज सुबह नक्सलियों की गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवान घायल हो गए. दंतेवाडा जिले के पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने आज बताया कि जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोडेनार गांव के जंगल में नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया […]

विज्ञापन

रायपुर : छत्तीसगढ के दंतेवाडा जिले में आज सुबह नक्सलियों की गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवान घायल हो गए. दंतेवाडा जिले के पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने आज बताया कि जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोडेनार गांव के जंगल में नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया जिसमें सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के तीन जवान घायल हो गए.

कश्यप ने बताया कि सुकमा जिले के जगलगुंडा से कल सीआरपीएफ के जवानों को गश्त के लिए रवाना किया गया था. आज सुबह जब जवानों की वापसी हो रही थी तब नक्सलियों ने कोडेनार गांव के पास उन पर घात लगाकर हमला कर दिया जिसमें तीन जवान घायल हो गए.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों की गोलीबारी के बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की तथा कुछ देर तक चली मुठभेड के बाद नक्सली वहां से भाग गए.

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल के लिए अतिरिक्त पुलिस बल रवाना कर दिया गया है तथा घायल जवानों को जंगल से बाहर निकाला जा रहा है. वहीं, पुलिस दल ने हमलावर नक्सलियों की खोज शुरु कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola