असम : गोगोई के काफिले पर हमला

सरुपाथर (असम) : असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के काफिले पर सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया. वह नगालैंड सीमा से लगे गोलाघाट में हिंसा प्रभावित उरियमघाट का दौरा करने जा रहे थे. एडीजीपी एपी राउत के मुताबिक, गोगोई को कोई चोट नहीं आयी. काफिले में पीछे चल रहे दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गये. […]
सरुपाथर (असम) : असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के काफिले पर सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया. वह नगालैंड सीमा से लगे गोलाघाट में हिंसा प्रभावित उरियमघाट का दौरा करने जा रहे थे.
एडीजीपी एपी राउत के मुताबिक, गोगोई को कोई चोट नहीं आयी. काफिले में पीछे चल रहे दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गये. उन्हें ‘जेड’ प्लस श्रेणी सुरक्षा प्राप्त है. मुख्यमंत्री पांच मिनट राहत शिविर में ठहरे और बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा की. गोगोई सड़क मार्ग से जोरहाट से गोलाघाट के लिए निकले थे. जैसे ही उरियमघाट में एक राहत शिविर के पास पहुंचे, नारे लगाते हुए लोगों ने पथराव कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




