14 फरवरी की टॉप 20 खबरें: नए भारत की इमारतें तैयार, चुनौतियों के बीच इंडिया से बेहतर संबंध रखना चाहेगी बीएनपी

सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन
14 February Top 20 News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नए प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम सेवा तीर्थ रखा गया है जबकि केंद्रीय सचिवालय की दो इमारतों को कर्तव्य भवन 1 और 2 कहा जाएगा. बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को बड़ी जीत मिली है. तारिक रहमान का देश प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है. ऐसे में जानकारों की राय है कि वो भारत के साथ बेहतर संबंध बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.
1. बांग्लादेश चुनाव परिणाम : चुनौतियों के बीच भारत से बेहतर संबंध रखना चाहेगी बीएनपी
Bangladesh Election Results : बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को बड़ी जीत मिली है और यह लगभग तय है कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान ही देश के प्रधानमंत्री होंगे. बांग्लादेश में पिछले डेढ़ साल से जिस तरह की अराजकता थी, उम्मीद की जा रही है कि वो समाप्त हो जाएगी और वहां के युवाओं को सरकार से जो अपेक्षाएं हैं वो पूरी होंगी. भारत और बांग्लादेश के संबंधों पर भी इस चुनाव का असर दिखेगा. हमारे कुछ एक्सपर्ट्स ने बांग्लादेश चुनाव परिणाम को इस तरह डिकोड किया. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
2. बीएमपी की प्रचंड जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई, जानें क्या बोले तारिक रहमान?
Bangladesh Election Results 2026: बांग्लादेश में चुनाव में बीएमपी को मिली प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी ने पार्टी नेता तारिक रहमान से फोन पर बात की. पीएम मोदी ने उन्हें जीत की बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा है कि रहमान की जीत उनके नेतृत्व में बांग्लादेश का भरोसा दर्शा रही है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
3. ‘गुलामी का प्रतीक थीं पुरानी इमारतें’, सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नए प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम सेवा तीर्थ रखा गया है जबकि केंद्रीय सचिवालय की दो इमारतों को कर्तव्य भवन 1 और 2 कहा जाएगा. उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि नॉर्थ और साउथ ब्लॉक की इमारतें औपनिवेशिक काल की प्रतीक थी. उन्होंने कहा कि विकसित भारत की यात्रा में औपनिवेशिक मानसिकता को छोड़ना जरूरी है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
4. हरमीत सिंह का डबल धमाका, नीदरलैंड्स को मिली हार, 93 रन से जीता यूएसए
USA vs NED: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका ने चेन्नई में नीदरलैंड्स को 93 रन से मात दी. सैतेजा मुक्कमल्ला ने 79 रनों की पारी खेली. जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 103 रन पर ऑलआउट हो गई. हरमीत सिंह ने 4 विकेट चटकाकर जीत पक्की की. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
5. एक्शन मोड में सीएम नीतीश, चनपटिया से लेकर सकरी तक की मिलों का खुलेगा ताला, आदेश जारी
Nitish Kumar Order: नीतीश कुमार ने बिहार की बंद पड़ी सभी चीनी मिलों को जल्द शुरू करने का निर्देश दिया है. इससे गन्ना किसानों को फायदा और युवाओं को रोजगार मिलेगा. सात निश्चय-3 के तहत उद्योगों को बढ़ावा देने की योजना पर तेजी से काम करने को कहा गया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
6. जेल से निकलते ही पप्पू यादव बोले- खेमका हत्याकांड में गलत एनकाउंटर, NEET छात्रा की लड़ाई जारी रहेगी
Pappu Yadav: तीन मामलों में जमानत मिलने के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव शुक्रवार शाम बेऊर जेल से बाहर आ गए. रिहाई के तुरंत बाद उन्होंने कुछ नेताओं पर साजिश का आरोप लगाया और कहा कि वे NEET छात्रा मामले की लड़ाई जारी रखेंगे. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
7. पटना कोचिंग कांड: छात्रा की मौत पर बवाल, परिजनों का आरोप- दरिंदगी के बाद छत से फेंका
Patna Coaching Student death case: पटना के फुलवारी शरीफ में 16 वर्षीय कोचिंग छात्रा की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है. परिजनों ने दरिंदगी के बाद छत से फेंककर हत्या का आरोप लगाया है. पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया. जबकि सड़क जाम और प्रदर्शन से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
8. पटना NEET छात्रा केस: पूर्व IPS अमिताभ दास गिरफ्तार, भड़काऊ पोस्ट पर FIR के बाद पुलिस की कार्रवाई
Patna NEET Student Death case: पटना में पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के घर पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. नीट छात्रा केस को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ और तथ्यहीन पोस्ट डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
9. सुंदर महिलाओं की फोटो भेजकर ठगते थे साइबर क्रिमिनल, Whatsapp से होता था पूरा खेल, 5 अरेस्ट
Cyber Crime: पुलिस ने वॉट्सऐप पर सुंदर महिलाओं की तस्वीरें भेजकर युवाओं को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने खेतों में छापेमारी कर एक नाबालिग समेत पांच ठगों को 7 मोबाइल और सिम कार्ड के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया. ये ठग मोटी रकम का लालच देकर ठगी करते थे. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
10. महाशिवरात्रि 2026: देवघर में इस दिन भारी वाहनों का प्रवेश बैन, यहां देखें पूरा रूट चार्ट
Deoghar: महाशिवरात्रि 2026 को लेकर 16 फरवरी को बाबा नगरी देवघर में भव्य शिव बारात निकालने की तैयारी है, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है. इसको लेकर देवघर पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर पूरी तरह बैन लगाया गया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
11. शिरडी एक्सप्रेस में दाढ़ी और टोपी की वजह से शख्स की पिटाई! सोशल मीडिया पर बवाल
Shirdi Express: लातूर के रहने वाले एक 32 साल के शख्स ने आरोप लगाया है कि शिरडी एक्सप्रेस में कुछ लोगों ने उनकी पिटाई केवल इसलिए कर दी कि उनकी दाढ़ी थी और उन्होंने टोपी लगा रखी थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
12. पाकिस्तान की जगहंसाई: होटल ने बुकिंग की कैंसिल, हॉकी टीम को खुले आसमान के नीचे गुजारनी पड़ी रात
ऑस्ट्रेलिया में FIH प्रो लीग खेलने पहुंची पाकिस्तान हॉकी टीम को भारी बेइज्जती का सामना करना पड़ा. होटल का बकाया न चुकाने के कारण टीम की बुकिंग आखिरी वक्त पर कैंसिल कर दी गयी. थक हारकर खिलाड़ी खुले आसमान के नीचे बैठने को मजबूर हुए. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
13. राजस्थान में नए युग का आरंभ, रियान पराग बने नए कप्तान
Riyan Parag Captain: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के लिए रियान पराग को नया कप्तान नियुक्त किया है. संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में ट्रेड होने के बाद मैनेजमेंट ने 24 साल के रियान पर भरोसा जताया है. पराग राजस्थान की कमान संभालने वाले सातवें और टीम के सबसे युवा कप्तान बन गए हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
14. PF खाताधारकों के लिए खतरे की घंटी, अगर नहीं किया ये एक काम तो डूब सकती है मेहनत की कमाई
EPFO Nomination online: रिटायरमेंट के बाद का सहारा हो या मुश्किल वक्त की जमापूंजी, EPF की रकम आपके परिवार का भविष्य सुरक्षित करती है. लेकिन अगर आपने अपने खाते में ई-नॉमिनेशन नहीं किया है, तो यह पैसा फंस सकता है. अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित करने के लिए आज ही यह प्रक्रिया पूरी करें. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
15. JEE Main से BTech में एडमिशन, बिहार के कॉलेज में तगड़ा प्लेसमेंट
Bihar Best College: JEE मेन परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है. ऐसे में छात्र बेस्ट कॉलेज के बारे में जान लें. बिहार में एक ऐसा कॉलेज है जहां बीटेक में एडमिशन जेईई मेन स्कोर पर भी होता है. इस कॉलेज में हाईएस्ट प्लेसमेंट 83 लाख रुपए का देखा गया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
16. क्रिएटिव दिमाग के लिए बेस्ट करियर ऑप्शन, कमाई लाखों में
इंटीरियर डेकोरेशन उन स्टूडेंट्स के लिए एक शानदार ऑप्शन है, जो क्रिएटिव सोच रखते हैं और डिजाइन में करियर बनाना चाहते हैं. आज के समय में यह सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसमें नौकरी के साथ-साथ बिजनेस शुरू करने के भी कई अवसर मौजूद होते हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
17. मुथूट फाइनेंस के ग्राहकों में कमी, साढ़े तीन साल की सबसे बड़ी गिरावट
Muthoot Finance Q3 Results: मुथूट फाइनेंस के शेयर 12% टूट गए हैं. मुनाफा दोगुना होने के बावजूद निवेशक रिकवरी आय और घटते ग्राहकों से चिंतित हैं. जानिए सोने की गिरती कीमतों का क्या असर हुआ है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
18. Passkeys क्या होते हैं? जानिए कैसे ये आपके Google अकाउंट की सेफ्टी को मजबूत बनाते हैं
Google अकाउंट को सेफ रखने के लिए कंपनी आपको पासकी (Passkey) का फीचर देती है. इस फीचर में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जैसे फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक का यूज होता है. ये डिजिटल क्रेडेंशियल्स आपके डिवाइस में ही सेफ तरीके से सेव रहते हैं. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
19. ओपनिंग डे पर फीकी रही तू या मैं, अब वीकेंड पर टिकी फिल्म की किस्मत
Tu Ya Main Collection Day 1: आज रिलीज हुई तू या मैं ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है. अब फिल्म की असली परीक्षा वीकेंड पर होगी, जहां कलेक्शन में उछाल की उम्मीद जताई जा रही है. जानिए फिल्म ने पहले दिन कितना कमाया? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
20. इंटिमेट वेडिंग करेंगे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, डेस्टिनेशन और हाईफाई प्लान को कहा “ना”
Kritika-Gaurav Intimate Wedding: एक्ट्रेस कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. दोनों ने सिंपल तरीके से मिनिमल और इंटिमेट वेडिंग करने का प्लान किया है. दिसंबर में रिश्ता ऑफिशियल करने के बाद दोनों शादी करने जा रहे हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




