बीएमपी की प्रचंड जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई, जानें क्या बोले तारिक रहमान?

Updated:
विज्ञापन
बीएमपी की प्रचंड जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई, जानें क्या बोले तारिक रहमान?

Bangladesh Election Results 2026: बांग्लादेश में चुनाव में बीएमपी को मिली प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी ने पार्टी नेता तारिक रहमान से फोन पर बात की. पीएम मोदी ने उन्हें जीत की बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा है कि रहमान की जीत उनके नेतृत्व में बांग्लादेश का भरोसा दर्शा रही है.

विज्ञापन

Bangladesh Election Results 2026: बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रचंड जीत हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी हेड तारिक रहमान को फोन कर जीत की बधाई दी है. बातचीत में पीएम मोदी ने दोनों देशों के लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया है. बीते दिनों देश में हुए ऐतिहासिक संसदीय चुनावों में बीएनपी ने शानदार जीत दर्ज की है. दो दशकों के लंबे समय के बाद बीएनपी सत्ता में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है.

पीएम मोदी ने बातचीत कर जताई खुशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा “तारिक रहमान से बात करके मुझे बहुत खुशी हुई. मैंने उन्हें बांग्लादेश चुनावों में उनकी उल्लेखनीय जीत पर बधाई दी.” उन्होंने लिखा, “मैंने बांग्लादेश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के उनके प्रयासों में अपनी शुभकामनाएं और समर्थन व्यक्त किया. गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध वाले दो घनिष्ठ पड़ोसी देशों के रूप में मैंने दोनों देशों की जनता की शांति, प्रगति और समृद्धि के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि की.” इससे पहले बांग्लादेश में नतीजे आने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कारिक रहमान को जीत की बधाई दी थी.

भारत का समर्थन जारी रहेगा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा है कि रहमान की जीत उनके नेतृत्व में बांग्लादेश का भरोसा दर्शा रही है. उन्होंने कहा ‘‘भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के प्रति अपना समर्थन जारी रखेगा. मैं आपके साथ मिलकर हमारे बहुआयामी संबंधों को मजबूत करने और हमारे साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हूं.’’ वहीं पीएम मोदी की बधाई पर बीएनपी ने धन्यवाद दिया है. पार्टी नेता नजरुल इस्लाम ने पार्टी की ओर से कहा कि आने वाले समय में दोनों देशों के रिश्ते बेहतर होंगे.

बेहद खास था बांग्लादेश का यह चुनाव

बांग्लादेश का यह आम चुनाव उथल-पुथल भरे राजनीतिक माहौल, अस्थिरता और नाजुक सुरक्षा स्थिति के बाद हुए थे ऐसे में यह चुनाव काफी अहम था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीएनपी ने 300 सीटों वाली संसद में 151 से अधिक सीट जीत ली हैं, कुछ सीटों पर नतीजे आने अभी बाकी है. ऐसे में पार्टी आगे और सीटें जीत सकती है. इस्लामाबाद की करीबी माने जाने वाली कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी लगभग 75 सीटों पर आगे चल रही है या जीत रही है.

Also Read: भारत के साथ बांग्लादेश के रिश्ते अब कैसे होंगे? पीएम उम्मीदवार तारिक रहमान की पार्टी का आया जवाब

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola